logo

Haryana : हरियाणा के इस जिले को मिलेगी देश के पहले सेटेलाइट टोल की सोगात! ऐसे करेगा काम

Haryana : हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी है। गुरुग्राम जिला देश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है, जहां सैटेलाइट टोल प्लाजा बनाया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने इसकी जानकारी दी।
 
इस जिले को मिलेगी देश के पहले सेटेलाइट टोल की सोगात
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी है। गुरुग्राम जिला देश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है, जहां सैटेलाइट टोल प्लाजा बनाया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने इसकी जानकारी दी। वे बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 83 स्थित सोसायटी एमआर पाम गार्डन में एक कार्यक्रम में मौजूद थे।

सेटेलाइट टोल प्लाजा लगाया जाएगा-
इस दौरान उन्होंने बताया कि अभी यह नहीं बताया जा सकता कि दिल्ली-जयपुर हाईवे का खेड़की दौला टोल कब शिफ्ट होगा, लेकिन इसे शिफ्ट करने का कार्यक्रम चल रहा है। यहां से इसे पचगांव शिफ्ट किया जाएगा। तब तक यहां सैटेलाइट टोल प्लाजा बनाने की योजना पर नितिन गडकरी विचार कर रहे हैं।

satellite toll photo

ऐसे काम करेगा यह सिस्टम-
इस सिस्टम के तहत वाहन चालकों को टोल गेट पर रुकने की जरूरत नहीं है। वाहन चलाते समय ही चालक के खाते से टोल टैक्स कट जाता है। इसकी एक खास बात यह है कि आप जितनी दूरी तय करेंगे, उतने ही किलोमीटर का टोल टैक्स प्रति किलोमीटर के हिसाब से कटता है। जीपीएस टोल कलेक्शन सिस्टम ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम पर आधारित है। इसके जरिए वाहन की सही लोकेशन को ट्रैक किया जाता है और दूरी के हिसाब से पैसे काटे जाते हैं।