logo

महिलाओं को मालामाल कर देंगी ये 5 स्‍कीम्‍स! जल्दी से जल्द करे निवेश

Investment Plan for Women:महिलाएं कामकाजी हों या न हों, बचत की आदत सभी में देखी जाती है। लेकिन अगर इस बचत को कहीं निवेश भी किया जाए तो वे अपने लिए अच्छी रकम जोड़ सकती हैं। यहां जानें 2025 में महिलाओं के लिए कौन से निवेश विकल्प बेहतर हो सकते हैं।
 
Investment Plan for Women
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Investment Plan for Women: महिलाएं कामकाजी हों या न हों, बचत की आदत सभी में देखी जाती है। लेकिन अगर इस बचत को कहीं निवेश भी किया जाए तो वे अपने लिए अच्छी रकम जोड़ सकती हैं।

सोने में निवेश
महिलाएं प्राचीन काल से ही सोने में निवेश करती रही हैं। पिछले कुछ सालों में जिस तरह से सोने की कीमत में तेजी आई है, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में सोना काफी अच्छा रिटर्न दे सकता है। आज के समय में यह जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ फिजिकल गोल्ड में ही निवेश करें, आप डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ जैसे कई विकल्पों के जरिए निवेश करके मुनाफा कमा सकते हैं। आप छोटी रकम से भी डिजिटल गोल्ड में निवेश शुरू कर सकते हैं।

म्यूचुअल फंड एसआईपी
आप चाहें तो एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में पैसा लगा सकते हैं। इस स्कीम में आप सिर्फ 500 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है। मार्केट लिंक्ड स्कीम होने के बावजूद एसआईपी काफी अच्छा रिटर्न देता है। अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो इस स्कीम के जरिए आसानी से संपत्ति बना सकते हैं क्योंकि इस स्कीम का औसत रिटर्न 12 फीसदी माना जाता है। ऐसा रिटर्न किसी दूसरी स्कीम में नहीं मिलता और यह महंगाई को मात देने में सक्षम है।

महिला सम्मान बचत योजना
अगर आपके पास एकमुश्त रकम है और आप उसे बहुत लंबे समय के लिए कहीं निवेश नहीं करना चाहती हैं, तो आप महिला सम्मान बचत योजना में निवेश कर सकती हैं। सरकार खास तौर पर महिलाओं के लिए यह स्कीम चलाती है। इसमें आपका पैसा 2 साल के लिए जमा होता है। इस पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

डेब्ट फंड
डेब्ट फंड दरअसल एक म्यूचुअल फंड है, जो बहुत कम जोखिम के साथ एफडी से ज्यादा रिटर्न देता है। डेट फंड में निवेशकों से लिया गया पैसा फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज जैसे बॉन्ड, सरकारी सिक्योरिटीज, ट्रेजरी बिल और नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर आदि में निवेश किया जाता है। यानी डेट फंड का पैसा सुरक्षित जगह निवेश किया जाता है। डेट फंड को इक्विटी से ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इसमें लिक्विडिटी की भी कोई दिक्कत नहीं होती। यानी आप जब चाहें अपना पैसा निकाल सकते हैं। आमतौर पर डेट फंड की मैच्योरिटी डेट तय होती है। डेट फंड में आपको एफडी से बेहतर रिटर्न मिल सकता है।

LIC पॉलिसी
आप अपने लिए भी LIC पॉलिसी खरीद सकते हैं। LIC में कई ऐसी योजनाएं हैं जो खास तौर पर महिलाओं के लिए चलाई जाती हैं। आमतौर पर LIC पॉलिसी की अवधि 8 साल या उससे ज़्यादा होती है। ऐसे में इस पॉलिसी को खरीदकर आप लंबी अवधि के लिए प्लानिंग कर सकते हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।