6 फरवरी की सुबह सोने और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट!
Gold Silver Price, Haryana Update : सोना-चांदी खरीदने से पहले इनकी कीमतों का सही से मूल्यांकन करना जरूरी है, क्योंकि ये कीमतें बाजार की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार परिदृश्यों के अनुसार लगातार बदलती रहती हैं। इस साल खास तौर पर शादियों के सीजन की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है। स्थानीय बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इनकी नई कीमतें चेक करना निवेशकों के लिए मददगार साबित हो सकता है।
भोपाल, इंदौर और रायपुर में सोने के भाव-
मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में सोने के भाव में खास उछाल देखने को मिला है। भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव फिलहाल 79,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोना 83,840 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। इंदौर और रायपुर में भी इतनी ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
चांदी के भाव में उछाल-
चांदी के भाव में भी काफी उछाल आया है। BankBazaar.com के मुताबिक चांदी का भाव जो पहले 1,06,000 रुपये प्रति किलोग्राम था, वह बढ़कर 1,07,000 रुपये हो गया है। यह उछाल निवेशकों के चांदी में निवेश करने के फैसले को प्रभावित कर सकता है।
Investment Tips : मात्र ₹2000 से SIP शुरू करके आप बना सकता है 2 करोड़! जानिए क्या है फॉर्मूला?
22 और 24 कैरेट सोने में अंतर-
खरीदारों के लिए सोने की शुद्धता की जानकारी भी बहुत जरूरी है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट में कुछ मात्रा में अन्य धातु मिलाई जाती है, जिससे यह मजबूत होता है और ज्यादातर आभूषण इसी कैरेट के बनते हैं।
सोने की शुद्धता की पहचान-
हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता की गारंटी देती है। 24 कैरेट पर '999' और 22 कैरेट पर '916' का अंकन सोने की शुद्धता को दर्शाता है। इस जानकारी से उपभोक्ता अधिक जागरूक और सचेत हो सकते हैं।