logo

पर्सनल लोन ना भरने पर बैंक करता है ये कारवाई

Personal Loan : आज की खबर लोन वालों के लिए बेहद खास होने वाली है अगर आप बैंक से लोन लेते हैं और उसे समय पर चुका नहीं पाए तो बैंक आपके साथ क्या-क्या कर सकता है आईए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल और नियम

 
पर्सनल लोन ना भरने पर बैंक करता है ये कारवाई 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : आजकल Banks या किसी संस्था से Loan लेना बहुत आसान हो गया है। Bank और वित्तीय संस्थाएं कई तरह के Loan देते हैं। जब भी लोगों को अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है तो Personal Loan लेने की सोचते हैं यह अन्य Karz से जल्दी और आसानी से मिल जाता है। लेकिन यदि इसका समय पर भुगतान नहीं किया गया तो कर्जदार के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। Karz नहीं चुकाने की स्थिति में ग्राहक को आर्थिक के साथ साथ कानूनी परेशानियों का भी सामाना करना पड़ सकता है। आज हम इस खबर के माध्यम से जानेंगे कि Loan नहीं चुकाने पर Bank क्या एक्शन ले सकते हैं।  

Credit Score पर पड़ेगा असर - 

यदि आप Personal Loan की EMI का समय पर भुगतान नहीं करते हैं तो सबसे पहले आपको इसका इसर Credit Card पर देखने को मिलेगा। ऐसे में आपका Credit Score खराब हो जाता है। जिसके चलते आपको भविष्य में Loan मिलना मुश्किल हो जाता है और अगर मिलता भी है तो अधिक ब्याज चुकाना होता है। इसके अलावा भी Bank से जुड़े कई कामों में रूकावट आ सकती है। Credit Score कम होने या खराब होने पर Banks और अन्य वित्तीय संस्थान आपको Loan देने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि आप Loan डिफॉल्ट कर देंगे। 

हो सकता है लीगल एक्शन


अगर आपने किसी भी Bank या वित्तीय संस्थान से Loan लिया है तो चुकाना जरूर पड़ेगा। यदि आप Loan चुकाने से चूकते हैं तो Bank या वित्तीय संस्स्थान आपके खिलाफ कानूनी कदम उठा सकते हैं। Bank सिविल कोर्ट में मामला दर्ज करवा सकता है और आपकी Property जब्त करने या Salary रोकने की मांग कर सकता है। 

यदि Bank को लगता है कि आपने जानबूझकर Loan की EMI बाउंस की है तो ऐसे में Bank आपके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा सकता है। ऐसी स्थिति में सिविल कोर्ट कर्जदार की संपत्ति को नीलाम करने का आदेश दे सकता है। वहीं, इस मामले में सजा का भी प्रावधान शामिल है। 

वसूली एजेंसियों से सामना रिकवरी एजेंट


एक किस्त बाउंस होने पर Bank कुछ नहीं करता है। जब दो या तीन किस्त बाउंस होती है तो Bank कर्जदार को नोटिस जारी करता है और EMI भरने को कहता है इसके बाद भी अगर आप Loan नहीं चुकाते हैं तो ऐसे में Bank वसूली एजेंसियों की मदद लेता है ये एजेंसियां रिकवरी एजेंट की सहायत से कर्जदार से Loan वसूलने की कोशिश करते हैं। रिकवरी एजेंट फोन कॉल और घर आकर पैसा वसूलते हैं। 


Da Salary Hike : सैलरी बढ़ेगी 40 प्रतिशत, डीए होगा 60, जानिए सरकार का फैसला

RBI के नियम - 

Personal Loan वसूली के लिए RBI ने  कुछ सख्त नियम बनाए हैं- 

Banks को सबसे पहले Loan डिफॉल्टर को नोटिस देना होता है।
ग्राहक से वसूली के दौरान सम्मानजनक व्यवहार करना होगा।
वसूली एजेंसियों द्वारा उत्पीड़न से बचने के लिए Banks को खास ध्यान रखना होगा।

Loan नहीं चुका पा रहे तो क्या करें? 


यदि आप आर्थिक तंगी के चलते Loan नहीं चुका पा रहे हैं तो इसके लिए Bank से बात कर सकेत हैं। Bank (Bank News) से नए भुगतान विकल्प या किस्त में बदलाव करने की मांग रख सकते हैं। इस स्थिति में आपके पास सेटलमेंट का भी विकल्प होता है। Bank से बातचीत करके एकमुश्त भुगतान कर सकते हैं। 

Personal Loan (Personal Loan) हो या कोई अन्य Loan समय पर भुगतान न कर पाने से यह आपकी  आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है और आपको मानसिक तनाव और कानूनी परेशानियां का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए यदि आपने Loan लिया है या लेने की सोच रहे हैं तो समय पर भुगतान करने की कोशिश करें। अगर Loan भर पाने में असमर्थ हैं तो इस परेशानी को दूर करने के लिए Bank से बातचीत जरूर करें। अगर आप समझदारी से काम लेते हैं तो आसानी से Loan चुका सकते हैं और किसी मुसीबत में फंसने से भी बच सकते हैं