logo

Robert Kiyosaki : रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी पर 1.2 अरब डॉलर का कर्ज है और फिर भी उन्हें कोई चिंता नहीं है क्योंकि...

Robert Kiyosaki : अमेरिकन बिजनेसमैन और रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने हाल ही में कहा कि उन पर 1 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज है। लेकिन कियोसाकी कहते हैं कि यह उनका मुद्दा नहीं है।
 
 
Robert Kiyosaki
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Robert Kiyosaki, Haryana Update : दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय पुस्तक, "रिच डैड पुअर डैड", के बारे में बहुत लोगों ने सुना होगा। यह कहा जाता है कि इस किताब को पढ़ना चाहिए अगर आप अमीर बनना चाहते हैं। आपको जानकार ताज्जुब होगा कि अमेरिकन बिजनेसमैन और इस किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने हाल ही में कहा कि उन पर 1 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज है। लेकिन कियोसाकी कहते हैं कि यह उनका मुद्दा नहीं है।

एक इंस्टाग्राम रील में कियोसाकी ने अपने कर्ज फिलॉसफी के बारे में बात करते हुए बताया कि संपत्ति (Assets) और देनदारियों (Liabilities) के बीच क्या फर्क है. उन्होंने कहा कि बहुत से लोग कर्ज का इस्तेमाल देनदारियां खरीदने के लिए करते हैं लेकिन वे संपत्ति खरीदते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी लक्जरी गाड़ियां जैसे कि फेरारी और रोल्स रॉयस पूरी तरह से कर्ज लेकर खरीदी गई हैं। 

कियोसाकी अपने कर्ज को खुले तौर पर "कर्ज ही पैसा है" वीडियो में बताते हैं। उन्हें पॉडकास्ट में कहा गया कि मुझ पर 1.2 अरब डॉलर का कर्ज है क्योंकि यह सिर्फ कर्ज है। कियोसाकी ने भी कर्ज को अच्छा और बुरा बताया है। उनका कहना था कि अच्छे कर्ज ने उन्हें पैसा बनाने में मदद की है। साथ ही, उन्होंने कहा कि लोगों को निवेश में कर्ज लेना चाहिए, खासकर रियल एस्टेट में।

Rich Dad poor Dad की 4 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं
‘रिच डैड पुअर डैड’ किताब की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि साल 1997 में लिखी गई ये किताब आज भी धुंआधार बिकती है. 100 से ज्यादा देशों में 50 से अधिक भाषाओं में ये किताब छप चुकी है. अब तक 4 करोड़ ये ज्यादा इसकी प्रतियां बिक चुकी हैं।

Share Market : JP ग्रुप का यह शेयर 2400% के पार, 64 पैसे पर आया