CIBIL Score उठाना हुआ आसान, जानिए नए तरीके
CIBIL Score : अगर आप भी अपना सिबिल स्कोर उठाना चाहते हैं और सिबिल स्कोर को 750 से ऊपर ले जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत कम आने वाली है आज हम आपको सिबिल स्कोर से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे जिससे आप अपना सिबिल स्कोर आसानी से बढ़ा सकते हैं फटाफट जानिए यह डिटेल

Haryana Update : Loan लेते व्क्त Credit Score की अहम भूमिका होती है। हर व्यक्ति का Credit Score अच्छा होना चाहिए क्योंकि एक अच्छा Credit Score बैंक से Loan का अप्रूव होना काफी आसान बना देता है। CIBIL Score हमारी रिपेमेंट हिस्ट्री को दिखाता है। ऐसे में एक अच्छा Credit Score से हमें काफी आसानी से बैंक से Loan मिल जाता है। अगर आपका Credit Score कम है, तो आपको बैंक से Loan मिलने में काफी दिक्कत होगी। साथ में आपको ज्यादा ब्याज दर पर बैंक से Loan लेना पड़ेगा।
आज हम आपको ऐसी 5 बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी Credit Score अच्छा बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हीं कुछ जरूरी बातों के बारे में।
EMI और Bill की पेमेंट
अपना Credit Score अच्छा बनाए रखने के लिए आपको अपनी सभी EMI और Credit Card Bill को समय पर भरना होगा। लेट पेमेंट करने से आपके Credit Score पर बुरा असर पड़ता है।
कई Loan लेना
अगर आप पहले से ही किसी Loan की EMI भर रहे हैं, तो उस Loan को पूरा करें बिना दूसरा Loan ना लें। एक साथ की सारे Loan लेने से आप पर EMI का बोझ बढ़ सकता है, जिससे EMI भरने में मुश्किल होगी और आपकी Credit Score भी खराब हो जाएगा।
FD Tips :अगर आप भी चाहते है FD पर ज्यादा ब्याज, तो करें ये काम
credit card का इस्तेमाल
अच्छा Credit Score बनाएं रखने के लिए आपको Credit Card का इस्तेमाल भी काफी सावधानी से करना होगा। Credit Card की Limit से ज्यादा खर्च ना करें। कोशिश करें कि Credit Card की Limit का 30 प्रतिशत ही खर्च करें।
Credit Card की Limit
Credit Card की Limit को बार बार ना बढ़ाएं। Credit Card की ज्यादा Limit या इसे बार बार बढ़ाना दर्शाता है कि आपके खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा Bill का भुगतान भी समय पर करें।
Loan Guranter बनना
अगर आप किसी का Loan Guranter बनने जा रहे हैं, तो पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। एक ऐसे व्यक्ति का Loan Guranter कभी ना बनें, जो Loan को चुकाने में सक्षम ना हो।