Property Buying Tips : अपनी पत्नी के नाम प्रॉपर्टी खरीदने पर मिलते हैं ये फायदे
Property Buying Tips : अगर आप भी प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं या खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बढ़िया खबर आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप पत्नी के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने हैं तो आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं नीचे जानिए सारी डिटेल

Haryana Update : सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर व नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारी स्कीम चलाई हुई है। वहीं, पत्नी के नाम पर पति Property खरीदता है तो वह भी अपनी पत्नी के साथ अपने पैसों की बचत कर सकता है। महिलाओं को आर्थिक मोर्चे पर मजबूत बनाने के सरकार की तमाम सुविधाओं को आप भी प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं सरकार के सभी प्रावधान
सबसे पहले तो आप अपनी पत्नी के नाम पर कुछ खरीद रहे हैं तो इसे पत्नी को बेहद खुशी मिलती है। यह साइक्लोजिकल फैक्ट भी है। अगर आप Property ही पत्नी के नाम करा रहे हैं तो इससे आपके परिवार में आर्थिक लाभ के साथ ही पारिवारिक संतुलन भी बढ़ेगा। यहीं कारण है कि पिछले कुछ साल से महिलाओं के नाम पर संपत्ति ज्यादा रजिस्ट्र हुई हैं।
होम लोन पर मिलेगी छूट
किसी भी Property को खरीदना एक महंगा सौदा होता है। आज के समय में Property खरीद रहे हैं तो होम लोन लेना आम बात है। होम लोन की Interest Rate Interest Rate मुल राशि से भी ज्यादा भरनी पड़ती है। अगर आप महिला के नाम पर Property ले रहे हैं तो आपको होम लोन के ब्याज में छूट मिल सकती है और आपकी ईएमआई कुछ कम हो जाए।
होम लोन के लिए फाइनेंस कंपनियां मर्दों के मुकाबले महिलाओं को सस्ती Interest Rateों पर लोन दिला देते हैं। महिलाओं के लिए कंपनियों ने अगल से स्कीम भी बनाई हुई हैं। इसमें महिलाओं के उद्देश्य और आय को ध्यान में रखा गया है। इसलिए मकान खरीद रहे हैं तो आप पत्नी के नाम करा दें, इससे आपको कम Interest Rate पर होम लोन मिल जाएगा। यानी पत्नी के नाम पर घर खरीदना फायदे का सौदा रहेगा।
Registry के समय बचाएं मोटी रकम
अगर पति अपने नाम Property की Registry करा रहे हैं तो Stamp Duty नॉर्मल लगेगी, वहीं महिला के नाम पर भारी छूट मिलेगी। कई राज्यों में महिलाओं को Property की Registry कराने में Stamp Duty पर छूट मिलती है। यह दो से तीन % तक कम होती है। इससे आप मोटी रकम बचा सकते हैं। इसलिए Stamp Duty में छूट के लिए महिला के नाम पर ही Property खरीदें।
देशक की राजधानी दिल्ली में ही पुरुषों और महिलाओं की स्टाम्प Duty में फर्क है। पुरुषों के लिए स्टाम्प Duty 6 % है तो महिलाओं को 2 % की छूट दी गई है। महिलाओं को स्टाम्प Duty पर 4 % का ही शुल्क देना पड़ता है।
PM Kisan 19th Kist 2025: इस दिन मिलेगी पीएम किसान योजना की 19वीं क़िस्त।
4 लाख रुपये की होगी बचत
आज के समय में Property Rates आसमां छू रहे हैं। महंगाई के अनुसार जितनी महंगी जमीन, उतनी ज्यादा Stamp Duty जाएगी। मान लो कोई पुरुष 2 करोड़ की जमीन खरीद रहा है तो Stamp Duty 6 % के हिसाब से 12 लाख रुपये के आसपास बनेगी। वहीं महिला के लिए 4 % पर यह राशि 8 लाख रुपये होगी। यानी आपकी चार लाख रुपये की मोटी बचत होगी।
महिला होगी आत्मनिर्भर
आत्मनिर्भर भारत के सपने के साथ ही हर किसी को आत्मनिर्भर होना चाहिए। महिला के नाम Property का मालिकाना हक होगा तो वह आर्थिक सुरक्षा को मजबूत मानेगी और वह आत्मनिर्भरत बनेंगी। वह अपने Property संबंधि फैसलें भी पूरी जिम्मेदारी और स्वतंत्रता से ले सकेंगी।
Property Tax में भी मिलेगी छूट
महिला के नाम Property होने पर आपको Property लेते हुए ही नहीं, Property लेने के बाद भी फायदे मिलते हैं। महिलाओं को Property Tax पर भी छूट मिलती है। नगर निगम, पालिका आदि महिलाओं को Tax बेनेफिट्स देते हैं। यह आप तभी ले सकते हैं जब महिला के नाम पर Property होगी।
अंत में यहीं बात आती है कि महिला के नाम पर Property खरीदना फायदे का सौदा रहेगा। महिलाओं के लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। उनको Property Tax में रियायत, Stamp Duty में छूट, सस्ते होम लोन आदि तरह के सरकार के प्रयास है। इनका आप तभी फायदा उठा सकते हैं जब महिला के नाम पर Property हो।