logo

Haryana: हरियाणा के इस शहर के लोगों को होगा बड़ा फायदा, जल्द बनेगा नया फ्लाईओवर

Haryana: हरियाणा के करनाल शहर के निवासियों के लिए खुशखबरी है। शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से जल्द निजात दिलाने के लिए शहर के बीचों-बीच 4 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
 
हरियाणा के इस शहर के लोगों को होगा बड़ा फायदा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : हरियाणा के करनाल शहर के निवासियों के लिए खुशखबरी है। शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से जल्द निजात दिलाने के लिए शहर के बीचों-बीच 4 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर पर 122 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस फ्लाईओवर के बनने से शहर की सबसे पुरानी और व्यस्ततम सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

2 चरणों में बनेगा फ्लाईओवर-
जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 2 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में गवर्नमेंट लाइब्रेरी से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मुगल कैनाल से हरियामा नर्सिंग होम तक 3 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। दूसरे चरण में वाल्मीकि चौक से शुरू होकर ओल्ड जीटी रोड यानी पुराना बस स्टैंड, कर्ण पार्क से डॉ. भीम राव अंबेडकर चौक तक 1 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। भगवान वाल्मीकि चौक पर टी-पॉइंट बनाया जाएगा। हरियाणा की भाजपा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इसका लाभ बड़े पैमाने पर लोगों को मिलेगा।

एक सप्ताह में शुरू होगा काम-
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के एसई धर्मवीर ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगा। फ्लाईओवर का मुख्य पिलर सेक्टर-14 के पास बनाया जाएगा। 4 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 122 करोड़ रुपये की लागत आएगी।