logo

केंद्रीय कर्मचार‍ियों की खुली बंद किस्मत

7th Pay Commission:देश के केंद्रीय कर्मचार‍ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने मार्च में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में इजाफा किया।
 
केंद्रीय कर्मचार‍ियों की खुली बंद किस्मत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: इसी के साथ कर्मचारियों के ग्रेच्युटी लिमिट में भी बढ़ोतरी हुई है। आज हम आपको बताएंगे कि सरकार ने कर्मचारियों के ग्रेच्युटी में कितनी फीसदी की बढ़ोतरी की है।

बता दें कि अब केंद्रीय कर्मचारी का डीए 46 फीसदी से 50 फीसदी हो गया है। डीए में बढ़ोतरी के साथ कई भत्ते भी बढ़ गए हैं। इसके अलावा अब सरकार ने कर्मचारियों के ग्रेच्युटी में भी बढ़ोतरी की है।

HR के साथ ही इन भत्तों में भी हुआ इजाफा

जब भी महंगाई भत्ते में इजाफा होता है तो इसके साथ  किराया भत्‍ता भी बढ़ जाता है। एचआरए शहरों के कैटेगरी के हिसाब से बढ़ाया जाता है। सरकार ने X,Y Z शहरों के कैटेगिरी में आने वाले कर्मचारियों के एचआरए में भी इजाफा किया है।

कार्मिक मंत्रालय ने आदेश दिया कि डीए के 50 फीसदी हो जाने के बाद अब बच्चों की पढ़ाई हॉस्टल सब्सिडी की लिमिट भी बढ़ गई है। इन दोनों भत्तों में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके अलावा सरकार ने विकलांग महिलाओं के लिए बाल देखभाल जो कि स्पेशल अलाउंस है उसमें भी संशोधन किया है।

जान लें क्या है ग्रेच्युटी? 

केंद्रीय क्रमचारियों के लिए ग्रेच्युटी एक तरह का इनाम है जो कर्मचारी को मिलता है। जब कर्मचारी किसी कंपनी या संस्थान में 5 साल से ज्यादा समय तक काम करता है तब उसे ग्रेच्युटी का लाभ मिलता है। सरकार द्वारा ग्रेच्युटी शुरू करने से सरकारी कर्मचारियों के साथ प्राइवेट कर्मचारियों को भी फायदा हुआ है।