logo

अब इस तरह से कटेगा Toll Tax

Toll Tax New Rules:कुछ दिनों में आपको टोल प्लाजा पर फास्टैग की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि बहुत जल्द भारत में नई टोल कलेक्शन टेक्नोलॉजी लागू होने वाली है। इसपर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य GPS बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू करना है।
 
अब इस तरह से कटेगा Toll Tax
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: मौजूदा समय में भारत के अधिकांश राजमार्ग पर टोल प्लाजा लगाया गया है जहां पर फास्टैग की मदद से टोल टैक्स काटा जाता है। फास्टैग से टोल टैक्स वसूलने के लिए काफी समय लग जाता है जिसके चलते वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

इसपर नितिन गडकरी ने कहा कि नई GPS बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम, अगले साल मार्च से लागू हो सकती है। इसका उद्देश्य टोल प्लाजा पर यातायात की भीड़ को कम करना है। इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि FASTag टोल कलेक्शन सिस्टम को फरवरी 2021 में शुरू की गई थी। इससे न्यू टोल कलेक्शन सिस्टम यात्रियों के उनके द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर टैक्स वसूलने में भी मदद करेगा।

कैसे करता है GPS-बेस्ड टोल कलेक्शन काम

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि न्यू GPS-बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम वाहन नंबर प्लेट को स्कैन करेगी और टोल टैक्स वसूल करेगी। केंद्र ने पहले ही दो स्थानों पर नए सिस्टम की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है। इस सिस्टम से वाहन के चलते समय कैमरों के माध्यम से ऑटोमेटिक नंबर प्लेट आइडेंटिटी सिस्टम का इस्तेमाल करेगी। नंबर प्लेटों को उन अकाउंट से जोड़ा जाएगा। जिसके आधार पर टैक्स कटेगा।

नितिन गडकरी ने क्या कहा?

इस पर नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार देश में टोल प्लाजा को बदलने के लिए GPS-बेस्ड टोल सिस्टम समेत नई टेक्नोलॉजी पर काफी विचार कर रही है। वहीं ये भी कहा गया है कि अगले साल मार्च तक हम देशभर में नए जीपीएस सैटेलाइट -बेस्ड टोल कलेक्शन शुरू करेगी।