logo

New Rules June 2024: कल से बदलने वाले हैं ये बड़े नियम!

New Rules June 2024: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द हो जाएगा और 25 साल तक नया लाइसेंस भी नहीं मिलेगा। यदि अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता हैं। 

 
New Rules June 2024: कल से बदलने वाले हैं ये बड़े नियम!

Haryana Update: आपको बता दें, की हर नए महीने में कई वित्तीय नियमों में बदलाव होता है। नियम भी जून 2024 से बदल जाएंगे। (New Rules June 2024) रसोई गैस सिलेंडर, बैंक छुट्टी, आधार कार्ड में बदलाव और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में जून में बदलाव होने वाले हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी पर होगा। एक जून से कौन-कौन से नियम बदल जाएंगे?

रसोई गैस सिलेंडर सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को नए सिरे से निर्धारित की जाती हैं, जिसमें बदलाव हो सकते हैं। महीने के अंतिम दिन मध्यरात्रि को पेट्रोलियम कंपनियां इसकी घोषणा करती हैं। यही कारण है कि पेट्रोलियम कंपनियां डीजल और एलपीजी की कीमतों में 1 जून 2024 से बदलाव कर सकती हैं। मई में पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल (वाणिज्यिक) सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की थी। जून में भी सिलेंडर की कीमतें बदल जाएंगी, यह आश्चर्य की बात नहीं होगी। एक जून से लंबे समय से स्थिर रहे डीजल और पेट्रोल की कीमतें भी बदल सकती हैं। कीमतें बदलेंगी या नहीं, यह 31 मई 2024 की मध्य रात्रि तक नहीं पता चलेगा।

1 जून से, नए परिवहन नियमों से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा। (New Rules June 2024) नए महीने से ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए आरटीओ में ही परीक्षा देना आवश्यक नहीं रह जाएगा। ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास करना अब आसान होगा। एक जून से आप भी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं। इससे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ के चक्कर लगाने से लोग बच जाएंगे।

Gold Price: पांचवें महीने के आखिरी दिन इतना महंगा हुआ सोना-चांदी!

नए यातायात नियमों ने ट्रैफिक नियमों को और कड़ा कर दिया है। 18 साल से कम उम्र में वाहन चलाने या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द हो जाएगा और 25 साल तक नया लाइसेंस भी नहीं मिलेगा। यदि अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो जुर्माना भी लगाया जाता है।तेज़ गति से गाड़ी चलाने पर 1000 से 2000 रुपये का जुर्माना, बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर 500 रुपये का जुर्माना, हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये और सीट बेल्ट न पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

यूआईडीएआई के अनुसार, अगर आपने 10 साल से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है, तो 14 जून तक आप इसे मुफ्त में कर सकते हैं। 14 जून 2024 तक, UIDAI पोर्टल पर आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया फ्री है। 14 जून के बाद अपना आधार कार्ड अपडेट करने पर आपको कुछ शुल्क देना पड़ सकता है। आप घर बैठे अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं या आधार कार्ड सेंटर पर जाकर भी कर सकते हैं। (New Rules June 2024) यदि आप आधार कार्ड केंद्र में जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको पच्चीस रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, व्यक्तिगत रूप से UIDAI पोर्टल पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करने पर फिलहाल कोई शुल्क नहीं देना पड़ा है।

जून में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे (New Rules June 2024)
बैंकों को सार्वजनिक और साप्ताहिक छुट्टियों (जैसे बकरीद और वट सावित्री व्रत) के दौरान कई दिन बंद रखा जाएगा। RBI की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बैंक शाखाएं जून में कुल बारह दिन बंद रहेंगी। सातवें चरण के लोकसभा चुनाव के कारण जून की पहली तारीख को भी कुछ राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। बैंक शाखाएं बंद रहने पर आप कोई सेवा नहीं ले सकेंगे। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने बैंकिंग कार्यों को बैंक छुट्टियों को देखते हुए तैयार करें। याद रखना चाहिए कि बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं भी बंद रहेंगी।
 

click here to join our whatsapp group