logo

Sone Ka Bhav: सुबह होते ही जारी हुए सोने चांदी के ताजा दाम, घर बैठे जानिए घटे या बढ़े

Sone Ka Bhav: अगर आप सोना-चांदी खरीदने या सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज की ताजा कीमत की जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 5 फरवरी 2025 को सोने और चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं।
 
सुबह होते ही जारी हुए सोने चांदी के ताजा दाम
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sone Ka Bhav, Haryana Update : अगर आप सोना-चांदी खरीदने या सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज की ताजा कीमत की जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 5 फरवरी 2025 को सोने और चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं।

भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव-
भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 77,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 81,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। उदाहरण के लिए, 4 फरवरी 2025 को भी 22 कैरेट सोने का भाव 77,850 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

भोपाल में चांदी के भाव की बात करें तो आज भोपाल में चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है। बैंकबाजार डॉट कॉम के मुताबिक मंगलवार को चांदी 1,07,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जबकि आज यह घटकर 1,06,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें?
सोने की शुद्धता की पहचान के लिए हॉलमार्क का इस्तेमाल किया जाता है। 4 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंक अंकित होता है। ज्यादातर आभूषण 22 कैरेट सोने के बने होते हैं, जबकि कुछ 18 कैरेट के भी होते हैं। कैरेट जितना ज्यादा होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में अंतर-
4 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना करीब 91% शुद्ध होता है। 2 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं, जैसे तांबा, चांदी, जस्ता मिलाई जाती हैं, जिनसे आभूषण बनते हैं। 4 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसकी मुलायम प्रकृति के कारण इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए, ज़्यादातर आभूषण 22 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं।

निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें-
अगर आप सोने या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:

ताज़ा कीमतों से अवगत रहें: सोने और चांदी की ताज़ा कीमतों की नियमित जाँच करें, ताकि आप सही समय पर निवेश कर सकें।

शुद्धता की जाँच करें: ऑलमार्क और कैरेट की जानकारी से सोने की शुद्धता की पुष्टि करें।

विश्वसनीय विक्रेता से खरीदें: आभूषण या निवेश के लिए सोना और चांदी केवल विश्वसनीय और प्रमाणित ज्वैलर्स से ही खरीदें।

मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्कों को समझें: आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्कों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

निवेश का उद्देश्य स्पष्ट करें: निवेश के उद्देश्य से सोना और चांदी खरीदते समय अपनी वित्तीय योजना और लक्ष्यों को ध्यान में रखें।