logo

चने के रेट में आया उछाल

Chna Rate Hike News: इस बार चने का रकबा घटने के चलते उत्पादन में कमी आने की संभावना है. इसके अलावा, शादियों के सीजन लिए स्टॉकिस्टों और दाल मिलों द्वारा इसकी खरीद बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. जिस वजह से कीमतों में तेजी देखी जा रही है.
 
चने के रेट में आया उछाल
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: पिछले कई दिनों से चने के भाव में जबरदस्त तेजी  देखने को मिली है। बीते 10 दिन के दौरान प्रमुख मंडियों में चना के थोक भाव 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ चुके हैं. देशभर की मंडियों में चना MSP से दोगुनी कीमत पर बिक रहा है.

उतपादन में 15 फीसदी की गिरावट का अनुमान

चने की कीमतों में आ रही इस तेजी की प्रमुख वजह चने के रकबा में गिरावट आना है. ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में 102.90 लाख हेक्टेयर में चना बोया जा चुका है, जो पिछले साल की समान अवधि के रकबा 109.73 लाख हेक्टेयर से करीब 6 फीसदी कम है.

आईग्रेन इंडिया में कमोडिटी विश्लेषक राहुल चौहान ने कहा कि चने की बोआई कम होने से उत्पादन भी घटने की संभावना है. वहीं, कमोडिटी विश्लेषक इंद्रजीत पॉल कहते हैं कि इस साल चने की पैदावार में 15 फीसदी गिरावट आ सकती है. उत्पादन घटने की आशंका में चने की कीमतों में तेजी आ रही है. नेफेड के पास भी चने का करीब 10 लाख टन और निजी कारोबारियों के पास करीब 5 लाख टन का स्टॉक बचा है, जो मांग के हिसाब से सीमित स्टॉक कहा जा सकता है.

इन मंडियों में सबसे ज्यादा महंगा बिका चना - 

केंद्रीय कृष‍ि व क‍िसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, 28 तारीख को महाराष्ट्र की औरंगाबाद मंडी में चने को सबसे ज्यादा भाव मिला. यहां चना 10,200 रुपये/क्विंटल में बिका. इसी तरह, केरल की पलक्कड़ मंडी में चना 9000 रुपये/क्विंटल, महाराष्ट्र की शहादा मंडी में 8021 रुपये/क्विंटल, केरल की मंजेरी मंडी में 7600 रुपये/क्विंटल, कर्नाटक की शिमोगा मंडी में 7500 रुपये/क्विंटल और केरल की हरसूद मंडी में 7452 रुपये/क्विंटल के भाव में बिका. देश की अन्य मंडियों में भी चना औसतन 5440 के MSP से ऊपर ही बिक रहा है.