logo

ITR Update : खुशखबरी! आयकर विभाग ने बढाई आईटीआर रिटर्न भरने की तारिख, जानें पूरी खब़र

आयकर विभाग ने पेशेवर निकायों, धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ ट्रस्टों के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने का समय एक महीने बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दिया है। इसके अलावा, कंपनियों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न की तिथि बढ़ाई गई है। 
 
आयकर विभाग ने बढाई आईटीआर रिटर्न भरने की तारिख

Haryana Update : विभाग ने जारी किए गए बयान के अनुसार, किसी फंड, ट्रस्ट, संस्थान, विश्वविद्यालय या शैक्षणिक या चिकित्सकीय संस्थान द्वारा फॉर्म 10B/10B में 2022-23 के लिए ऑडिट रिपोर्ट को एक महीने बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2023 तक कर दिया गया है।

Haryana News: हरियाणा की बेटियों के लिए खट्टर सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा! अब इतनी दी जाएगी छात्रवृति, और इसी के साथ..

पहले 31 अक्टूबर था 

विभाग ने कहा कि वर्ष 2022–2023 के लिए आय का रिटर्न फॉर्म आईटीआर-7 में जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक बढ़ा दी गई है। ITR-7 राजनीतिक दलों और चुनावी ट्रस्टों के अलावा पेशेवर निकाय और धार्मिक और धार्मिक गतिविधियों में शामिल संस्थाओं द्वारा दाखिल किया जाता है।

वित्त मंत्रालय ने सूचना दी

साथ ही, वित्त मंत्रालय ने कंपनियों के लिए आईटीआर की तिथि भी बढ़ा दी है। एक घोषणा में कहा गया है कि वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म आईटीआर-7 में दाखिल करने की समयसीमा 31 अक्टूबर, 2023 से 30 नवंबर, 2023 तक बढ़ा दी गई है।

साथ ही रिटर्न के लिए ई-फाइलिंग डेस्क भी बनाया गया

आपको बता दें कि इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स को रिटर्न जमा करने में आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए ई-फाइलिंग डेस्क भी बनाए हैं. इन डेस्कों को अतिरिक्त सहायता भी दी जाती है। मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में प्रत्यक्ष कर संग्रह 18.29% बढ़कर 9.87 लाख करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 8.34 लाख करोड़ रुपये था।

Haryana Kisan News : कल से उभरेगा हरियाणा के किसानो का भविष्य, सरकार ने किसानो के लिए बनाई नई नीति