इस रेलवे स्टेशन का नाम लेना है बेहद मुश्किल
Railway station with Longest Name : आपने अजीबो-गरीब स्टेशनों के नाम तो खूब पढ़े होंगे, लेकिन इस सबसे लंबे नाम को पढ़ने में निश्चित तौर पर मुश्किल आएगी।
Apr 28, 2024, 22:11 IST
follow Us
On
Haryana Update: यह रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश में स्थित है और इसके नाम में कुल 28 अक्षर आते हैं, जो देश के किसी भी रेलवे स्टेशन के नाम के लिहाज से सबसे ज्यादा हैं।
तीन नाम से जाना जाता है स्टेशन
यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तमिलनाडु राज्य की सीमा पर स्थित है। बोलने में आसानी हो इसलिए लोग इसका नाम वेंकटनारसिंह राजुवरिपेट लेते हैं। इस स्टेशन को तीन नामों से जाना जाता है। पहला वेंकटनरसिम्हाराजुवरिपेटा रेलवे स्टेशन, दूसरा श्री वेंकट नरसिम्हा राजुवरिपेट रेलवे स्टेशन और तीसरा वी एन राजुवरिपेटा रेलवे स्टेशन।
आंध्र प्रदेश में स्थित ‘वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा’ रेलवे स्टेशन (Venkatanarasimharajuvaripeta Railway station) भारत में सबसे लंबे रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता था। नाम में कभी-कभी ‘श्री’ प्रीफिक्स जोड़ दिया जाता है, जिससे यह तीन अक्षर और लंबा हो जाता है। इस रेलवे स्टेशन का स्टेशन कोड VKZ है। गौरतलब है कि इसके नाम में 28 अक्षर हैं। आमतौर पर बहुत से छोटे वाक्य 28 से कम अक्षर में ही खत्म हो जाते हैं।