logo

अगर आप भी ले रहे है Education Loan तो ध्यान रखें ये बातें

Education Loan Tips:च्‍चों को पढ़ाने पर आजकल बहुत पैसा खर्च होता है। उच्‍च शिक्षा के लिए पर्याप्‍त पैसा जोड़ लेना एक आम मध्‍यवर्गीय परिवार के लिए काफी कठिन काम हो गया है। ऐसे में ज्‍यादातर अभिभावक एजुकेशन लोन लेते हैं।
 
अगर आप भी ले रहे है Education Loan तो ध्यान रखें ये बातें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: एजुकेशन लोन बच्‍चों की पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए एक बड़ा सहारा तो है, लेकिन कई बार बैंक से लिए पैसे को चुकाने में पसीने छूट जाते हैं। इसलिए एजुकेशन लोन बहुत संभलकर लेना चाहिए। एजुकेशन लोन आपके सिर पर बोझ न बन जाए, इसलिए यह ऋण लेने से पहले कुछ बातों का ध्‍यान जरूर रखना चाहिए।

 अगर जल्‍दबाजी में आपने पूरी जांच-पड़ताल के बिना लोन ले लिया, तो भविष्‍य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर और अच्‍छे से पूछ-परख करके आप लोन लेने का फायदा यह होगा कि आपको ब्‍याज के रूप में कम पैसे तो चुकाने ही होंगे, लोन चुकता करने में भी कोई परेशानी नहीं आएगी।

सोच-समझकर करे लोन राशि का निर्धारण

जब भी आप किसी कोर्स में दाखिला लेते है तो किसी भी कोर्स में दाखिला लेने पर कई तरह का खर्च होता है। इसमें कोर्स की फीस, हॉस्‍टल या रहने का खर्च, किताबों, लैपटॉप आदि पर खर्च होने वाली राशि। इसलिए लोन लेने से पहले इन सभी जरूरी खर्चों जोड़ लेना चाहिए। बिना खर्च जोड़े कर्ज के लिए आवेदन करना समझदारी नहीं है, क्‍योंकि इससे आगे पढ़ाई के लिए पैसे कम पड़ सकते हैं।

लोन प्रक्रिया को लेकर करें स्पष्टता प्राप्त 

लोन के लिए आवेदन दाखिल करने से पहले छात्रों को किसी भी संस्थान से कर्ज लेने और उसे चुकाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में अच्छी तरह से पता होना चाहिए।"

एक छात्रों को कई चीजों- जैसे कि कोर्स फीस, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, स्कोलरशिप,  लोन पर ब्याज और कर्ज से जुड़ी किसी भी प्रोसेसिग फीस के बारे में पता होना चाहिए।