logo

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! DA और फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट

अब मोदी सरकार एक नहीं बल्कि दो-दो बड़े गिफ्ट देने जा रही है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा।
 
हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! DA और फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट

Haryana News: अगर आपके घर परिवार में कोई व्यक्ति केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर यह खबर बड़े ही काम की साबित होने जा रही है, जिसका आप आराम से फायदा प्राप्त कर सकते हैं। अब मोदी सरकार एक नहीं बल्कि दो-दो बड़े गिफ्ट देने जा रही है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा।

सरकार डीए में बढ़ोतरी के अलावा फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने जा रही है, जिसका फायदा करीब एक करोड़ परिवारों को मिलना तय माना जा रहा है। सरकार जल्द ही अब डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है, जिसके अलावा फिटमेंट फैक्टर में भी जबरदस्त इजाफा होना संभव माना जा रहा है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।

फिटमेंट फैक्टर की भी मिल सकती है सौगात
डीए के अलावा फिटमेंट फैक्टर की भी सौगात केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही मिलने जा रही है। अगर ऐसा हो जाता है तो फिर यह साल कर्मचारियों के लिए सोने पर सुहागा साबित होगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 2.6 गुना फिटमेंट फैक्टर का लाभ मिल रहा है। अब इसे बढ़ाकर 3 गुना किया जा सकता है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होगी।

डीए में होगी इतने फीसदी की बढ़ोतरी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को डीए में बंपर फायदा देने जा रही है। माना जा रहा है कि डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा होगा, जिसके बाद यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इससे सैलरी में ठीक ठाक लाभ होगा। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है।

सातवें वेतन आयोग के मुताबिक भारत में हर छह महीने बाद यानि सालाना दो बार डीए में इजाफा किया जाता है। इसकी दरें 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू की जाती है, जो कर्मचारियों के लिए किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं होती हैं। अब जो डीए में इजाफा किया जाना है, उसकी दरें 1 जुलाई 2023 से लागू की जानी संभव मानी जा रही हैं।

click here to join our whatsapp group