logo

सरकार ने प्याज को लेकर जारी किया Big Update

Onion Prices Latest News: देश भर में लोकसभा चुनाव जोर शोर से जारी है। इसी बीच सरकार किसानो के लिए बड़ी खुसखबरी सामने लायी है। दरअसल प्याज पर पिछले 5 महीनों से प्रतिबन्ध लगा हुआ था।
 
सरकार ने प्याज को लेकर जारी किया Big Update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में प्याज की खेती करने वाले किसानों को बड़ी और जरूरी राहत दी है। केंद्र ने बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात जैसे छह देशों के सिए एक लाख टन प्याज निर्यात करने की अनुमति दी है। केंद्र ने मध्य पूर्व और कुछ यूरोपीय देशों के बाजारों के लिए विशेष रूप से उगाए गए 2000 टन सफेद प्याज के निर्यात की भी अनुमति दी है। 

सरकार का एक नया कदम

केंद्रीय मंत्री और डिंडोरी से भाजपा उम्मीदवार भारती पवार ने कहा कि सरकार की घोषणा से प्याज किसानों ने राहत की सांस ली है। निर्यात प्रतिबंध को लेकर डिंडोरी में प्याज किसानों द्वारा आलोचना झेलने वाले पवार ने कहा, "मेरा मानना है कि यह किसानों को राहत देने के लिए सरकार का एक नया कदम है।" आपको बता दें कि डिंडोरी में प्याज की खेती करने वाले किसानों की अच्छी खासी संख्या है।

रबी फसलों की कम खेती 

एनसीईएल ने इन देशों की सरकारों के द्वारा द्वारा नामित एजेंसियों को 100 प्रतिशत अग्रिम भुगतान के आधार पर प्याज की आपूर्ति की है। पिछले साल 8 दिसंबर को केंद्र ने 2023-24 में खरीफ और रबी फसलों की कम खेती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए साथ ही घरेलू जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।