logo

Gold-Silver Prices: हल्की गिरावट के बाद फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम, चेक करें नए रेट

Gold-Silver Prices: आपको बता दें, की पिछले तीन हफ्तों से सोना और चांदी की कीमतें बहुत अधिक हैं। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सोने-चांदी भाव ने इस साल अपने सभी पिछले रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिए हैं।

 
Gold-Silver Prices
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपको बता दें, की अप्रैल से ही सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले तीन हफ्तों से सोना और चांदी की कीमतें बहुत अधिक हैं। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सोने-चांदी भाव ने इस साल अपने सभी पिछले रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिए हैं। साथ ही, बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि इस वर्ष सोना 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकता है। इसलिए सोना-चांदी की खरीदारी करने के लिए वर्तमान समय अच्छा समय है।

22 कैरेट सोने का भाव (Sona Bhav) रविवार (28 अप्रैल) को राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में प्रति 10 ग्राम 67,500 रुपए है। 24 कैरेट सोने का आज का मूल्य प्रति 10 ग्राम 75,200 रुपए है। हालाँकि, कल तक प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का मूल्य 75 हजार रुपए था। 22 कैरेट सोने का मूल्य प्रति 10 ग्राम 67,350 रुपए था। शनिवार को 18 कैरेट सोने का मूल्य 56,900 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में चांदी 81,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है। उससे पहले चांदी की कीमत 80,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

जानें बाजार दर
यदि आप आज सोना बेचने या बदलने जा रहे हैं, तो आपको बता दें कि पटना सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का 10 ग्राम का मूल्य 66,000 रुपए है, जबकि 18 कैरेट सोने का मूल्य 55 400 रुपए है। हालाँकि, आज भी चांदी की कीमत 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। सर्राफा कारोबारी मानते हैं कि सोने और चांदी की गुणवत्ता और हॉलमार्कों सहित अन्य कारकों से भी एक्सचेंज रेट थोड़ा कम हो सकते हैं।