logo

Gold Rate : धड़ाम गिरे सोने के दाम, इतने रुपए सस्ता हुआ सोना

Gold & Silver Price:सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आप सभी जानते है कि सोने और चांदी की कीमतें प्रति दिन बढ़ती जारी है, विशेषकर अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के शासन के बाद ये कीमतें ज्यादा बढ़ रही है।
 
धड़ाम गिरे सोने के दाम, इतने रुपए सस्ता हुआ सोना 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gold & Silver Price: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आप सभी जानते है कि सोने और चांदी की कीमतें प्रति दिन बढ़ती जारी है, विशेषकर अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के शासन के बाद ये कीमतें ज्यादा बढ़ रही है। ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण वैश्विक चिंताएं बढ़ीं, जिससे सोने में निवेश आकर्षित हुआ। मांग में वृद्धि से कीमतों में उछाल आया है।


चांदी (silver price) की स्थिति भी बेहतर हुई है, और इसकी चमक में निखार आया है। इस प्रकार, सोने-चांदी के बाजार में सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है।

 

 

जान लें लेटेस्ट भाव- Gold Rate Today

सोने की कीमत आज कुछ नीचे आई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली (Delhi gold price) में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 87563 रुपये है। जबकि 21 फरवरी को यह 87833 रुपये था। यानी इसमें 270 रुपये की कमी आई है। 16 फरवरी को यहां सोने के दाम 86243.0/10 ग्राम थे।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गोल्ड का भाव (sone ka bhaav) किस कदर चढ़ रहा है। चांदी की बात करें, तो दिल्ली में सिल्वर प्रति किलो 103400 रुपये के भाव पर मिल रही है। जबकि कल इसके दाम 103500 रुपये प्रति किलोग्राम थे। (silver price update)


मुंबई में क्या है कीमत?
इसी तरह, चेन्नई में आज सोने (chennai gold price) का भाव ₹87561.0/10 ग्राम है, जो कल ₹87681.0/10 ग्राम था। आज चांदी का भाव ₹110500.0/किलोग्राम है और कल यह ₹110600.0/किलोग्राम था। वहीं, मुंबई में सोना (mumbai gold price) प्रति 10 ग्राम 87767 रुपये पर मिल रहा है और चांदी 102700 प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है। कोलकाता में आज सोने का भाव 87565.0/10 ग्राम और चांदी का 104200.0/किलोग्राम है।


अलग-अलग लागत क्यों है?
 सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, इसलिए हर शहर में यह अलग होती है।  स्थानीय टैक्स, जो राज्य सरकारें सोने पर लगाती हैं, सबसे बड़ा कारण है।  साथ ही सोने की आपूर्ति, भंडार, मांग और बाजार परिस्थितियां भी कीमतों पर असर डालती हैं।  सोने की कीमत हर जगह भिन्न होती है क्योंकि हर शहर में अलग-अलग लागत और शुल्क होते हैं।

 क्या कीमतों का प्रभाव है?

 भारत की मांग और आपूर्ति ही सोने की कीमतों को प्रभावित नहीं करतीं; वैश्विक व्यापार भी इसे प्रभावित करता है। 

कौन तय करता है कीमत?
दुनियाभर में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा Gold की कीमत तय की जाती है। वो US डॉलर में सोने की कीमत प्रकाशित करता है, जो बैंकरों और बुलियन व्यापारियों के लिए वैश्विक बेंचमार्क के रूप में कार्य करती है। वहीं, अपने देश में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आयात शुल्क और अन्य टैक्स को जोड़कर यह निर्धारित करता है कि रिटेल विक्रेताओं को सोना किस दर पर दिया जाएगा।