Gold Rate: सोना चाँदी खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका, चांदी भी लाख पार
Gold Price 25 February: फरवरी का महिना भी खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी है। इसके साथ ही जैसे-जैसे फरवरी का महीना बीत रहा है, वैसे-वैसे सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। साथ ही एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी होली तक सोने की बढ़ती कीमतों (Sona Chandi ki kimat) में सोना खरीददारों को राहत नहीं मिलने वाली है।
आज 25 फरवरी को भी सोने की कीमतें (Gold-Silver Price, 25 february) सर्राफा बाजार में रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहे हैं।बता दें कि बढ़ते दिनों के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेजी का दौर देखा जा रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों में आज स्थिरता देखी गई है। आइए जानते हैं दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के ताजा भाव।
एक तोला सोने का भाव- (10g Gold Rate)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी सोने की कीमतों (Aaj ka sona chandi ka bhav) में ओर भी इजाफा देखने को मिलने वाला है। आज 25 फरवरी को 22 व 24 कैरेट सोने के भाव (Sone Chandi ka Taja Bhav) में तेजी देखी गई है।
आज 25 फरवरी को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम की 80870 रुपए तय की गई है। वहीं, शुद्ध सोने की बात करें आज 25 फरवरी को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम की कीमत (24 Carat Gold rate) 88210 रुपए पर ट्रेंड कर रही है।
चांदी का ताजा भाव- (Silver Rate)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka bhav) में भी इस माह खूब हलचल देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों की उठा पटक के बाद आज 25 फरवरी को सर्राफा बाजार में चांदी के भावों में कोई बदलाव नहीं आया है। आज सर्राफा बाजार में चांदी प्रति किलो 1,08,005 रुपए (Chandi ke latest rate) के भाव से बेची जा रही है।
इतनी हो गई सोने की वायदा कीमत- (New gold Rate)
इसके साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) में सोने की वायदा कीमत (gold futures price) में गिरावट देखी गई है। आज 25 फरवरी को सोने की वायदा कीमत 19 रुपये की गिरावट के साथ 85,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध में 0.02 प्रतिशत नरमी देखी गई है, जिसमें कुल 16,175 लॉट का कारोबार हुआ।
कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है। हालांकि, न्यूयॉर्क में सोने की कीमत (gold price in new york) 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,937.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
गोल्ड हॉलमार्क का महत्व-
सोना एक बेहद कीमती धातुं है, इसलिए सोना खरीदते समय कई चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आप जब भी सोना खरीद रहे हैं तो सबसे पहले सोने की क्वालिटी (how to check Gold Purity) और हॉलमार्क (Gold Hallmark ki importance) को जरूर चैक करें। जब भी सोने के आभूषण लें तो हॉलमार्क (Gold Hallmark kya hai) देखकर ही खरीदें।
यही सोने की सरकारी गारंटी है। बता दें कि हॉलमार्क का निर्धारण BIS एजेंसी करती है और हॉलमार्क अंक कैरेट के अनुसार अलग-अलग होते हैं, इन हॉलमार्क की जानकारी लेने के बाद ही आपको सोने में निवेश करना चाहिए। 24 कैरेट सोने पर 999 और 22 कैरेट सोने पर 916 अंक का हॉलमार्क होता है।
इन प्रमुख शहरों में गोल्ड के लेटेस्ट रेट -
शहर का नाम 22 कैरेट 24 कैरेट 18 कैरेट
चेन्नई में सोने का भाव 80715 88055 66415
मुंबई में सोने का भाव 80715 89055 66045
दिल्ली में सोने का भाव 80870 88210 66170
कोलकाता में सोने का भाव 80720 88060 66045
अहमदाबाद में सोने का भाव 80765 88100 66070
जयपुर में सोने का भाव 80870 88210 66165
पटना में सोने का भाव 80765 88110 66085
लखनऊ में सोने का भाव 80865 88210 66170
गाजियाबाद में सोने का भाव 80875 88210 66170
नोएडा में सोने का भाव 80870 88210 66165
अयोध्या में सोने का भाव 80865 88195 66165
गुरुग्राम में सोने का भाव 80870 88195 66170
चंडीगढ़ में सोने का भाव 80865 88210 66165
नोट : सोने के भाव रुपए प्रति 10 ग्राम में हैं।