logo

अपनायें ये तरीका होगी छप्पर फाड़ कमाई

Business idea:ऐसे में अगर किसान महोगनी के पौधों को खेतों में लगा दें तो वह 10 से 12 साल में मालामाल हो जाएंगे। महोगनी की लकड़ी बेहद ही कीमती होती है।
 
अपनायें ये तरीका होगी छप्पर फाड़ कमाई
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: गार्डनिंग एक्सपर्ट मोहम्मद आलम खान ने बताया कि महोगनी के पौधे को किसान अपने खेत किनारे भी लगा सकते हैं। आमतौर पर किसान अपने खेतों के किनारे यूकेलिप्टिस के पेड़ लगाते हैं। जो 5 साल में तैयार हो जाते हैं। लेकिन अगर महोगनी अपने खेत किनारे के पेड़ लगा दें तो यह 10 से 12 साल में तैयार हो जाते हैं।

एक पेड़ की कीमत 40 से 50 हजार रुपए तक होती है। पौधे लगाने के लिए पौधे से पौधे की दूरी 7 से 8 फीट रखी जाती है। आमतौर में यह पौधा नर्सरी पर 50 से 70 रूपए तक मिल जाता है। यह किसी भी जलवायु में तैयार किया जा सकता है।

बड़े काम की होती है महोगनी की लकड़ी, छाल और पत्तियां

महोगनी एक ऐसा पौधा है। जिसकी लकड़ी, छाल और पत्तियां भी बेहद काम की होती हैं। महोगनी के बीज का तेल निकालकर उससे मच्छर भगाने वाले उत्पादक और कीटनाशकों में इस्तेमाल किया जाता है। इसके पत्तों और इस छाल का इस्तेमाल कई तरीके की औषधियों को तैयार करने में भी किया जाता है