logo

Gratuity Rules : कर्मचारियों को 5,7 और 10 साल की सर्विस के बाद इतनी मिलेगी ग्रेच्युटी

Gratuity Calculation : नौकरीपेशा लोगों को लगातार सेवा के बदले ग्रेच्युटी दी जाती है। ग्रेच्युटी को लेकर भी कई नियम हैं। अगर कोई कर्मचारी अपनी नियमित सेवाएं दे रहा है तो उस व्यक्ति को ग्रेच्युटी पाने का अधिकार है। अलग-अलग सेवा समय के हिसाब से यह अलग-अलग होती है। आइए जानते हैं कि आप ग्रेच्युटी की गणना कैसे कर सकते हैं।

 
Gratuity Calculation

Gratuity Calculation (Haryana Update) : वेतन, पेंशन की तरह ही कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी का खास महत्व है। कोई व्यक्ति जो किसी कार्य क्षेत्र में लगातार अपनी सेवाएं दे रहा है तो उस व्यक्ति को ग्रेच्युटी की रकम दी जाती है। अगर आपने भी किसी विभाग या कंपनी में लगातार 5, 7 या 10 साल तक काम किया है तो आपको ग्रेच्युटी के बारे में विस्तार से जानना जरूरी है। आज हम इस खबर के जरिए आपको बताने जा रहे हैं कि ग्रेच्युटी कैलकुलेशन का फॉर्मूला कैसे बनता है और किन कर्मचारियों को इसका फायदा मिलता है। आइए खबर के जरिए ग्रेच्युटी के बारे में सबकुछ जानते हैं।

ग्रेच्युटी कैलकुलेट करने का फॉर्मूला-
अगर आप किसी कंपनी में लंबे समय से काम कर रहे हैं तो आप अपनी ग्रेच्युटी खुद कैलकुलेट कर सकते हैं। आपको बता दें कि ग्रेच्युटी (gratuity ka fayda) कैलकुलेट करने का एक सरल फॉर्मूला (Gratuity Calculation Formula) है- (अंतिम सैलरी) x (सेवा के वर्ष) x (15/26). ग्रेच्युटी (How to calculate gratuity) में आपको अंतिम सैलरी और नौकरी के वर्षों के आधार पर भुगतान किया जाता है. अंतिम सैलरी का मतलब है आपकी 10 महीने की सैलरी का औसत. इसमें आपकी सैलरी में बेसिक सैलरी, महंगाई भत्ता और कमीशन शामिल होता है. महीने में 4 दिन रविवार को छुट्टी होती है, जिसकी वजह से 26 कार्य दिवस ही गिने जाते हैं और इस आधार पर 15 दिनों पर ग्रेच्युटी कैलकुलेट की जाती है.

ऐसे समझें ग्रेच्युटी का नियम और कैलकुलेशन-
मान लीजिए आपने किसी कंपनी में 5 साल काम किया और आपकी अंतिम सैलरी 35,000 रुपये थी, तो अगर आप इसे फॉर्मूले (Gratuity ki Calculation) के हिसाब से कैलकुलेट करेंगे तो आपकी ग्रेच्युटी रकम (35000) x (5) x (15/26) = 1500 रुपये होगी. 1,00,961 (ग्रेच्युटी राशि गणना) इसके अनुसार आपको ग्रेच्युटी के रूप में 1,00,961 रुपए मिलेंगे। वहीं अगर आपने किसी कंपनी में 7 साल तक काम किया और आपकी आखिरी सैलरी 50,000 रुपए थी तो इस फॉर्मूले के हिसाब से गणना करें तो आपको (50000) x (7) x (15/26) = 2,01,923 रुपए ग्रेच्युटी के रूप में मिलेंगे। 

10 साल में इस सैलरी पर इतनी मिलेगी ग्रेच्युटी-
अगर आपने किसी कंपनी में 10 साल तक काम किया और आपकी सैलरी 75000 रुपये थी. ऐसे में अगर आप फॉर्मूले के हिसाब से कैलकुलेट करेंगे तो (75000) x (10) x (15/26) = 4,32,692 रुपये आपको ग्रेच्युटी के तौर पर दिए जाएंगे, यानी संस्थान, विभाग या कंपनी की तरफ से ग्रेच्युटी के तौर पर 4,32,692 रुपये दिए जाएंगे. आपको बता दें कि पीएफ की तरह ही ग्रेच्युटी का नियम भी सरकार ने तय किया है.

ऐसी स्थिति में कैलकुलेशन के नियम बदल जाते हैं-
इस फॉर्मूले का इस्तेमाल करके आप आसानी से अपनी आखिरी सैलरी और काम के सालों के हिसाब से ग्रेच्युटी की रकम (Gratuaty calculate krne ke rules) कैलकुलेट कर सकते हैं. हालांकि, अगर कंपनी ग्रेच्युटी पेमेंट एक्ट के तहत रजिस्टर्ड नहीं है तो कर्मचारी ग्रेच्युटी एक्ट के तहत नहीं आते हैं. लेकिन अगर आपकी कंपनी ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं है, तब भी आप इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में ग्रेच्युटी की गणना करने का तरीका बदल जाएगा। ऐसे में आपको ग्रेच्युटी पर मिलने वाली राशि हर साल के आधे महीने के वेतन के बराबर होगी, लेकिन काम करने का महीना 30 दिन माना जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now