logo

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 56% हुआ कन्फर्म!

7th Pay Commission : नवंबर 2024 के लिए AICPI (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) इंडेक्स 144.5 अंक पर रहा, जो अक्टूबर में भी 144.5 अंक पर था। हालांकि, महंगाई भत्ते के अंक (DA) में करीब 0.49 फीसदी का उछाल आया है।

 
7th Pay Commission
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

7th Pay Commission (Haryana Update)  : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. नवंबर 2024 का AICPI इंडेक्स का नंबर आ गया है. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन फिर भी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है. यह कंफर्म हो गया है कि कर्मचारियों को 56 फीसदी की दर से नया महंगाई भत्ता (DA Hike) मिलेगा. दरअसल, अक्टूबर 2024 तक DA का स्कोर 55.05% था, लेकिन नवंबर के आंकड़ों में यह बढ़कर 55.54% हो गया है. अब हमें 31 जनवरी 2025 का इंतजार करना होगा, जब दिसंबर महीने के लिए AICPI इंडेक्स का नंबर जारी होगा. इसके बाद ही फाइनल नंबर तय होगा. हालांकि, अब 56 फीसदी से ज्यादा महंगाई भत्ता नामुमकिन सा लग रहा है. कुल मिलाकर यह लगभग तय है कि कर्मचारियों के DA में 3 फीसदी ही बढ़ोतरी होगी. AICPI इंडेक्स नवंबर 2024 अपडेट

नवंबर 2024 का AICPI (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) इंडेक्स 144.5 पॉइंट पर रहा, जो अक्टूबर में भी 144.5 पॉइंट पर था। हालांकि, महंगाई भत्ते (DA) के स्कोर में करीब 0.49 फीसदी का उछाल आया है। अक्टूबर 2024 में इंडेक्स नंबर पर कुल DA स्कोर 55.05% था, जबकि नवंबर 2024 में DA स्कोर 55.54% पर पहुंच गया है। इस उछाल का फायदा केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी मिलेगा। अब दिसंबर 2024 के इंडेक्स का इंतजार है जो फाइनल स्कोर तय करेगा।

56% की पुष्टि हो चुकी है-
महंगाई भत्ते की गणना पिछले 6 महीने (जुलाई-दिसंबर) के औसत AICPI इंडेक्स के आधार पर की जाती है। लेकिन, महंगाई भत्ते का 56 फीसदी तय माना जाता है। क्योंकि, नवंबर तक के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ता 55.54 प्रतिशत हो गया है, इस स्थिति में सरकार इसे 56 प्रतिशत ही मानेगी, क्योंकि 0.50 से पहले वाला नीचे की गणना से पूर्णांकित होता है और ऊपर वाला ऊपर की गणना से पूर्णांकित होता है। इसलिए 56 प्रतिशत तय है।

क्या डीए 56% से अधिक होगा?
मौजूदा रुझानों को देखते हुए ऐसा लगता है कि महंगाई भत्ते में केवल 3% की ही बढ़ोतरी होगी। क्योंकि, नवंबर तक इंडेक्स 144.5 अंक पर है। अगर इसमें 1 अंक की सीधी बढ़ोतरी भी होती है, तो महंगाई भत्ते का कुल स्कोर 56.16% ही पहुंचेगा। इस स्थिति में भी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 56% ही होगा।

56% डीए का वेतन पर क्या असर होगा?
महंगाई भत्ते में हर 1% की बढ़ोतरी कर्मचारियों के मासिक वेतन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है।

उदाहरण
मूल वेतन: ₹18,000
53% डीए: ₹9,540
56% डीए: ₹10,080
लाभ: ₹540 प्रति माह
मूल वेतन: ₹56,100
53% डीए: ₹29,733
56% डीए: ₹31,416
लाभ: ₹1,683 प्रति माह
पेंशनभोगियों के लिए भी डीए की दर वही रहती है। जिसे उनकी मौजूदा पेंशन में बढ़ा दिया जाता है।

डीए का क्या लाभ है?
महंगाई का सामना करने में राहत: डीए महंगाई की भरपाई करता है।
सरकारी कर्मचारियों के वेतन में सुधार: इससे कर्मचारियों की डिस्पोजेबल आय बढ़ती है।
पेंशनभोगियों को लाभ: पेंशन पर डीए लागू होने से बुढ़ापे में भी मदद मिलती है।
सरकारी खजाने पर बोझ: डीए बढ़ोतरी का सीधा असर सरकारी खजाने पर पड़ता है। 1 जनवरी 2025 से लागू होगा डीए महंगाई भत्ते के आंकड़े जारी होने के बाद इसे 1 जनवरी 2025 से लागू किया जाएगा। हालांकि, इसका ऐलान मार्च में होगा। आमतौर पर सरकार होली के आसपास इसका ऐलान करती है। फिलहाल 1 जुलाई 2024 से 53 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय इसे नोटिफाई करता है।