logo

CIBIL Score Tips : अब लोन लेना होगा आसान ऐसे बढ़ाएं अपना सिबिल स्कोर

CIBIL Score Tips : आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका सिबिल स्कोर 750 के ऊपर रहे लेकिन लोगों का सिबिल स्कोर 750 के ऊपर नहीं जा पता है आज हम आपके लिए लेकर आए हैं खास खबर जिसमें हम आपको बताएंगे कि आप अपना सिबिल स्कोर 7:30 से ऊपर कैसे कर सकते हैं जानिए पूरी डिटेल से

 
CIBIL Score Tips : अब लोन लेना होगा आसान ऐसे बढ़ाएं अपना सिबिल स्कोर
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : अधिकतर लोग इस बात से अनजान होते हैं कि Bad Credit Score को कैसे ठीक किया जाता है। इसे सुधारने के तरीके क्या हैं और इसका असर क्या पड़ता है।  Credit Score को सुधारना और इसे सही बनाए रखना एक सतत एवं जटिल प्रक्रिया है, जिसे फोलो करना हर किसी के बस का नहीं है, लेकिन अगर आप इन आसान से तरीकों को फोलो करते हैं, तो आपका Credit Score हाई हो सकता है।


Credit Score की रिपोर्ट कैसे प्राप्त करें

Credit Score के प्रभावित होने पर आपको सबसे पहले उसका कारण जानना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको एक रिपोर्ट प्राप्त करनी होगी। रिपोर्ट मंगवाने के लिए आपको एक प्रमाणित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कई कंपनियां और Bank इस सेवा के लिए शुल्क लेते हैं, जो लगभग 445 से 510 रुपये तक हो सकता है। एक बार प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आप रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं या इसे ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें आपके Credit Score के Bad होने का कारण आपको साफ दिख जाएगा।

CIBIL Report में मिलती है यह जानकारी-

आपकी वित्तीय स्थिति के बारे में सभी जानकारी CIBIL Report में संग्रहित होती है। इसमें लोन, क्रेडिट कार्ड और अन्य भुगतानों का विवरण होता है। यदि आपने किसी भी प्रकार का भुगतान समय पर नहीं किया, तो उसका असर आपके स्कोर पर पड़ सकता है। 
यह रिपोर्ट आपको यह बताने में मदद करती है कि किस कारण से आपका Credit Score कम हो सकता है। किसी भी तरह की चूक या देरी आपके Credit Score को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है।


Bad Credit Score को कैसे सुधारें -

जिन लोगों का Credit Score Bad होता है, उनके मन में एक सवाल बार-बार उठता रहता है कि Bad Credit Score को कैसे सुधार सकते हैं। Credit Score काे सुधारने के लिए आपको Bank और अन्य संस्थाओं से काफी मदद मिल सकती है क्योंकि Bank और अन्य संस्था अक्सर आपके उधारी और कार्ड की जानकारी भेजते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी रिपोर्टिंग में गलतियां हो सकती हैं। 

इन छोटी गलतियों के कारण आपके स्कोर पर असर पड़ सकता है।कभी-कभी ऐसा होता है कि आपने जो Loan चुका दिया है, वह फिर भी आपके खाते में बकाया दिखाई देता है। यह स्थिति आपके स्कोर को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है, और सही जानकारी के लिए आपको संबंधित पक्ष से सुधार की आवश्यकता हो सकती है। आप Bank जाकर इसे सुधारने के लिए कह सकते हैं। तय समय में इसका समाधान किया जाता है।

Credit Score में गलती सुधारने के लिए फॉर्म -

अगर आपका Credit Score Bad होता है और आपको उसमें कोई गलती नजर आती है, तो आप ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित टीम आपके मामले को देखेगी। Loan से जुड़े मामलों में, कर्जदाता से संपर्क करना जरूरी होता है। ध्यान रखें कि किसी भी गलती को सुधारने में आमतौर पर कुछ समय लगता है, जो लगभग एक महीने तक हो सकता है। यह प्रक्रिया समय ले सकती है, लेकिन सही जानकारी मिलने पर समस्याएं भी हल हो सकती हैं।

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की 186% सैलरी हाइक खतरे में, जानें पूरी जानकारी।

Bad Credit Score की कहां करें शिकायत

अगर आपको Bank से संबंधित कोई समस्या हो, तो आप संबंधित अधिकारी से लिखित शिकायत कर सकते हैं। यदि Bank आपकी शिकायत का समाधान नहीं करता, तो आप उन्हें गलती का विवरण भी दे सकते हैं। 
अगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं होता, तो आप उपयुक्त www.bankingombudsman.rbi.org.in इस बेवसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आपको सही दिशा में मदद करती है, और आपके मुद्दे का समाधान जल्दी हो सकता है।

गलतियों से कैसे करें बचाव 

अपने वित्तीय इतिहास को सुधारने के बाद, यह महत्वपूर्ण है कि आप नियमित रूप से अपने बकाए का निपटारा करें। लेन-देन और उधारी के लिए आवेदन करते समय सावधानी बरतना चाहिए। समय पर भुगतान और जिम्मेदारी से खर्च करने से आपके CIBIL SCore में सुधार हो सकता है। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखना चाहिए कि भविष्य में कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच-समझ कर कदम उठाएं, ताकि आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहे।


इन तरीकों से सुधारें Credit Score -

Credit Score के Bad होने पर आप इसे सुधारने के लिए कई तरीके आजमा सकते हैं। समय पर Loan की EMI भरें और Loan की रिपेमेंट समय पर करें। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड b की लिमिट का सही से उपयोग करें और समय पर बिलों का भुगतान करें। ऐसा करके भी आप Credit Score सुधार सकते हैं। आमतौर पर Credit Score सुधरने में छह माह से एक साल तक का समय लगता है।