Chandrayaan-3: इन कंपनियों ने चंद्रयान-3 मिशन में दिया योगदान, जल्द इनके शेयर करेगे आसमान की सैर
Best Shares in Market: आप सभी को तो पता ही होगा की ISRO के चंद्रयान-3 ने आज बुधवार की शाम को चंद्रमा की सतह पर लैंड करते इतिहास रच दिया है. हम आपको बता दे कि इस मिशन की सफलता के लिए इसरो के साथ-साथ 6 और कंपनियों का भी बड़ा हाथ है. वही इसी के साथ अब इसकी सफलता के बाद इन 6 कंपनियों के शेयरों में काफी उछाल आने की संभावना जताई जा रही है.
Haryana Update: भारत के चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है. चंद्रयान-3 की सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के अनछुए अपेक्षाकृत बड़े दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भी बन गया है.
चंद्रयान-3 के इस सफर में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के अलावा 6 और कंपनियों ने भी बड़ी भूमिका निभाई है. मिशन की सफलता के बाद इन 6 कंपनियों के शेयरों में तगड़ा उछाल आने की संभावना है.
सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो की एयरोस्पेस मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी ने चंद्रयान 3 के लिए स्पेस हार्डवेयर तैयार किए. इसके साथ ही एलएंडटी ने लॉन्च व्हीकल के सिस्टम इंटीग्रेशन में योदगान किया. लार्सन एंड टुब्रो ने अम्बिलिकल प्लेट भी उपलब्ध करवाए और बूस्टर सेग्मेंट्स भी तैयार किए.
सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी भेल (BHEL) ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए लैंडर मॉड्यूल और प्रोपल्शन मॉड्यूल के लिए बैटरी का निर्माण किया. 2021 में कंपनी ने आधिकारिक बयान में कहा था था कि कंपनी ने चंद्रयान मिशन के लिए इसरो को 100 बैटरी सप्लाई करके एक यूनिक माइलस्टोन हासिल किया है.
Chandrayaan-3: भारत ने रच दिया इतिहास, Chandrayaan-3 की सफलतापूर्वक हुई लैंडिंग
चंद्रयान-3 के निर्माण में डिफेंस सेक्टर की दिग्गज पीएसयू कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (HAL) का भी योगदान रहा है. नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेट्री (NAL) को कई अहम कम्पोनेंट की सप्लाई हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स ने की है.
चंद्रयान मिशन में इसरो का साथ देश की कई बड़ी कंपनियों ने दिया है और वालचंदनगर इंडस्ट्रीज (Walchandnagar Industries) भी इनमें से एक है. यह कंपनी पिछले 5 दशकों से इसरो के साथ काम कर रही है. कंपनी ने 1993 में PSLV-D1 लॉन्च से लेकर अब तक इसरो के सभी 48 लॉन्चेस के लिए जरूरी कम्पोनेंट्स उपलब्ध करवाए हैं.
देश की कई कंपनियों ने चंद्रयान-3 के लॉन्च में अपनी अहम भूमिका निभाई है. इसी कड़ी में सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत के अलग-अलग स्पेस मिशंस के लिए अब तक 300 से 500 कम्पोनेंट्स उपलब्ध करवाए हैं.
एमटीएआर टेक्नोलॉजीज ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन को चंद्रयान 3 लॉन्च वाहन के लिए इंजन और बूस्टर पंप प्रदान किए हैं.
Chandrayaan 3 : चंदा मामा अब नहीं रहे दूर, चाँद पर लहराया भारतीय तिरंगा, मोदी जी ने देश को दी बधाई