Biggest Vegetable Market: देश के इस स्थान पर स्थित है एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी, हर राज्य से आती हैं सब्जियां
Biggest Vegetable Market: भारत और आसपास के देशों में शायद ही कोई उत्पाद उस मार्केट में नहीं मिलेगा। उस मंडी में हर उम्र के लोग काम करते हैं। वहां छोटे से लेकर बड़े व्यापारी आते हैं।
Haryana Update: हर व्यक्ति अलग-अलग सब्जियों से सजी थाली में खाना खाने का शौक रखता है। इसके दो प्रमुख कारण हैं। पहला, वह सुंदर दिखता है और दूसरा, उसमें पर्याप्त आयरन और विटामिन है, जो हमारे शरीर को चाहिए।
आप भी एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी के बारे में सोच रहे हैं कि वह कहां है? आपको जानकर खुशी होगी कि भारत ही इन उपलब्धिओं का मालिक है। भारत की राजधानी दिल्ली के आजादपुर में एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी है। आज की कहानी में हम उस मंडी के बारे में पूरी जानकारी लेंगे और भारत के बहुत से किसानों को वहां काम करना क्यों अच्छा लगता हैं।
यह मंडी 90 एकड़ में फैली हैं
इस मंडी का क्षेत्रफल लगभग 90 एकड़ है और भारत की राजधानी में है। जब आप आजादपुर मंडी जाते हैं, आपको सबसे पहले एक बड़ा सा गेट दिखाई देगा। जिस पर लिखा है चौधरी हरी सिंह थोक सब्जी मंडी आजादपुर। हर दिन करोड़ों रुपये का कारोबार वहाँ होता है। भारत और आसपास के देशों में शायद ही कोई उत्पाद उस मार्केट में नहीं मिलेगा। उस मंडी में हर उम्र के लोग काम करते हैं। वहां छोटे से लेकर बड़े व्यापारी आते हैं। किसी को लाभ तो किसी को नुकसान में सौदा होता है। आप वहाँ काम करती हुई महिलाओं को भी देखेंगे। जो घरेलू कामों के साथ बोरे का बोझ उठा रहे हैं।
1977 में बनाया गया था
1977 में, आजादपुर मंडी को एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग कमीटी (एपीएमसी) एमएनआई ने स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य मंडी समितियों की विभिन्न गतिविधियों और कल्याण योजनाओं को संचालित करना, नियंत्रित करना और मार्गदर्शन करना था। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए मंडल परिषद ने कई अधिनियम बनाए हैं। आज हर तरह की सब्जियां उपलब्ध हैं।