logo

काली मिर्च की खेती से होगी मोटी कमाई

Black Pepper Farming Business: बहुत से लोग एक बार फिर से कृषि की ओर वापसी करना चाहते है। अगर आप खेती के जरिए बंपर कमाई करने की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसा आइडिया लेकर आए हैं।
 
काली मिर्च की खेती से होगी मोटी कमाई
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: बता दें कि मेघालय के रहने वाले नानाडो मारक 5 एकड़ भूमि पर काली मिर्च की खेती करते हैं। उनकी सफलता को देखकर केंद्र सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। मारक ने सबसे पहले कारी मुंडा नामक काली मिर्च की किस्म उगाई थी। साल बीतने के साथ ही इनकी संख्या बढ़ाते गए। इनके द्वारा उगाई गई काली मिर्च की दुनिया भर में बड़ी डिमांड है। इनका घर पश्चिम गारो हिल्स की पहाड़ियों में पड़ता है।

ऐसे करें बुवाई

बता दें कि काली मिर्च एक बेल होती है। इसे पेड़ों पर बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए पेड़ के 30 सेंटीमीटर की दूरी पर एक गडढा खोद दें। उसमें दो से तीन बोरी खाद मिला दें। उर्वरक और साफ मिट्टी डाल दें। इसके बाद बीएचसी पाउडर लगाकर मिर्च की रोपाई कर दें।

ये मिट्टी है काली मिर्च की खेती के लिए बेस्ट

आपको काली मिर्च की बुवाई करते समय ध्यान रखना चाहिए कि यह फसल न तो अधिक ठंडे मौसम में पैदा होती है और न ही अधिक गर्मी सहन कर पाती है। मौसम में जितनी नमी होती है। काली मिर्च की बेल उतनी ही तेजी से ग्रोथ करती है। भारी मिट्टी के साथ जलभराव वाली मिट्टी इस फसल की खेती करती है।