logo

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

7th Pay Commission Update: अगर आप कर्मचारी है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल केंद्रीय कर्मचारी का डीए 46 प्रतिशत से 50 प्रतिशत हो गया है। डीए में बढ़ोतरी के साथ कई भत्ते भी बढ़ गए हैं। इसके अलावा अब सरकार ने कर्मचारियों के ग्रेच्युटी में भी बढ़ोतरी की है।

 
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: अब केंद्रीय कर्मचारी का डीए 46 फीसदी से 50 फीसदी हो गया है। डीए में बढ़ोतरी के साथ कई भत्ते भी बढ़ गए हैं। इसके अलावा अब सरकार ने कर्मचारियों के ग्रेच्युटी में भी बढ़ोतरी की है।

मंत्रालय ने कहा कि 1 जनवरी, 2024 से रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा मौजूदा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई थी।

इन भत्तों में भी हुआ इजाफा-
जब भी महंगाई भत्ते में इजाफा होता है तो इसके साथ  किराया भत्‍ता भी बढ़ जाता है। एचआरए शहरों के कैटेगरी के हिसाब से बढ़ाया जाता है। सरकार ने X,Y Z शहरों के कैटेगिरी में आने वाले कर्मचारियों के एचआरए में भी इजाफा किया है।

क्या है ग्रेच्युटी? 
ग्रेच्युटी एक तरह का इनाम है जो कर्मचारी को मिलता है। जब कर्मचारी किसी कंपनी या संस्थान में 5 साल से ज्यादा समय तक काम करता है तब उसे ग्रेच्युटी का लाभ मिलता है।

कार्मिक मंत्रालय ने आदेश दिया कि डीए के 50 फीसदी हो जाने के बाद अब बच्चों की पढ़ाई हॉस्टल सब्सिडी की लिमिट भी बढ़ गई है। इन दोनों भत्तों में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके अलावा सरकार ने विकलांग महिलाओं के लिए बाल देखभाल जो कि स्पेशल अलाउंस है उसमें भी संशोधन किया है।