Haryana: CM सैनी ने दी हरियाणा वासियों को बड़ी सोगात, इस दिन से शुरु होगी हवाई टैक्सी सेवा
Haryana Hawai Taxi (Haryana Update): हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। आपको बता दें कि प्रदेश में जल्द ही हेली टैक्सी सेवा शुरू होने वाली है। सरकार ने इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। अगर यह योजना सफल होती है तो आपका घंटों का सफर मिनटों में पूरा हो जाएगा। क्योंकि जब एयर टैक्सी चलेगी तो आपको ट्रैफिक जैसी तमाम चीजों से राहत मिलेगी।
2 रूट पर चल रहा है मंथन-
हरियाणा सरकार फिलहाल 2 रूट पर यह सेवा शुरू करने के लिए मंथन कर रही है, जिसमें गुरुग्राम-चंडीगढ़ और हिसार-चंडीगढ़ रूट शामिल है। इन रूट पर सबसे पहले स्टडी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और उड्डयन विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा की स्टडी रिपोर्ट तैयार होगी-
बैठक के दौरान मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के संबंध में प्रेजेंटेशन देखा। मंत्री विपुल गोयल ने गुरुग्राम से चंडीगढ़ और हिसार से चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा की स्टडी रिपोर्ट तैयार करने को कहा। बैठक के दौरान कई अन्य विषयों की भी समीक्षा की गई।
हिसार एयरपोर्ट को लेकर दिए निर्देश -
विपुल गोयल ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट को लेकर जो भी लंबित अनुमतियां बची हैं, उन्हें जल्द से जल्द प्राप्त किया जाए, ताकि एयरपोर्ट का संचालन जल्द से जल्द शुरू हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हमें प्रदेश के लोगों को बेहतर विमानन सेवाएं देनी हैं। इसके साथ ही उन्होंने पायलट छात्रों के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में भी काम करने को कहा।
युवाओं को फ्लाइंग स्कूलों में बेहतर सुविधाएं मिलें -
मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को फ्लाइंग स्कूलों में बेहतर सुविधाएं मिलें और अच्छे प्रशिक्षक मिलें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों को प्रशिक्षण में और अधिक सुविधाएं मिलें, इसके लिए काम किया जाएगा। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए उन्होंने हिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए लाइसेंस के संबंध में अपडेट लिया और शेष प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए तेज गति से काम करने को कहा। मंत्री ने अंबाला में बनने वाले हवाई अड्डे के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक कार्य की फुलप्रूफ प्लानिंग बनाकर कार्य को आगे बढ़ाया जाए।