logo

AC Bedsheet Device: बाजार में आया AC का नया डिवाइस! लेटते ही बेड बन जाएगा AC, नार्मल AC को भी किया फ़ैल

AC Bedsheet: इसमें न तो ज्यादा पैसा खर्च होगा और न ही बिजली का बिल ज्यादा आएगा। आपको गर्मी से छुटकारा मिल जाएगा।
 
 
AC Bedsheet Device: बाजार में आया AC का नया डिवाइस! लेटते ही बेड बन जाएगा AC, नार्मल AC को भी किया फ़ैल 

AC Bedsheet: गर्मियां आ गई हैं और लोगों ने कूलर, एसी (AC) निकाल लिया है। पर हगर्मि बढ़ते ही कूलर भी काम नहीं आता है। ऐसे में एक ही ऑप्शन बचता है और वो है एसी (AC)। हालांकि सभी लोग AC अफ्फोर्ड भी नहीं कर सकते हैं। दूसरा कारण एक यह भी है कि इससे बिजली का बिल सबसे ज्यादा आता है। ऐसे में हम एक दूसरा ऑप्शन लेकर आए हैं, जिससे AC का मजा मिलेगा। इसमें न तो ज्यादा पैसा खर्च होगा और न ही बिजली का बिल ज्यादा आएगा। आपको गर्मी से छुटकारा मिल जाएगा।


AC Bedsheet

हम यहां बात कर रहे हैं AC चादर (AC Bedsheet) की। इसकी खासियत यह है कि इससे ज्यादा बिजली खर्च नहीं होगी। लोग आराम से नींद ले पाएंगे। बिल्कुल साधारण चादर की तरह दिखता है। इसमें एक  तरफ ट्यूब में कूलिंग फैन लगा होता है, जिससे अंदर ठंडी हवा जाती है। इस पंखे को कंट्रोल करने के लिए कंट्रोल बॉक्स दिया जाता है। इसमें एक और ट्यूब लगा होता है, जिससे गर्म हवा चादर से बाहर निकलती है।

काफी कम कीमत में आती है

कीमत के बारे में बात करें तो यह 429 डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 35 हजार रुपये में आती है। हालांकि भारत में यह प्रोडक्ट लॉन्च नहीं हुआ है। वैसे बताया जा रहा है यह जल्द ही भारत में पेश किया जा सकता है।

कम आता है खर्चा

इस AC बेडशीट में एक बल्ब जलाने जितना भी खर्चा नहीं आता है। इसका कूलिंग फैन सिर्फ 4.5 वॉट्स बिजली खपत करता है। आप एक हफ्ते भी इस AC को चलाएंगे फिर भी 1 यूनिट से कम बिजली खर्च होगी। इसमें टाइमर भी दिया गया है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार कूलिंग के लिए सेट कर सकते हैं। इस AC बेडशीट का वजन केवल 2 किलोग्राम है, इसलिए इसे आसानी से फोल्ड करके कहीं भी ले जाया जा सकता है।

click here to join our whatsapp group