logo

8th Pay Commission: 3.88 फिटमेंट पर लेवल 1-18 की सैलरी कितनी होगी?

8th Pay Commission: जल्द ही कर्मचारी संगठनों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। आठवें वेतन आयोग पर चर्चा मे सरकारी कर्मचारी संगठनों ने ज्यादा फिटमेंट फैक्टर पर ज़ोर दिया है। लेवल 1-18 के सरकारी कर्मचारियों को 3.88 फिटमेंट फैक्टर पर कितना वेतन मिलने जा रहा है, आइए इस खबर मे जानते हैं।
 
8th pay commission
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

8th Pay Commission fitment factor: 8वां वेतन आयोग अपना काम जोरो से कर रहा है। इस समय आयोग मीटिंग पर मीटिंग कर रहा है। अब तक आयोग अलग-अलग शहरों में दो मीटिंग कर चुका है। पहली मीटिंग देहरादून में हुई और दूसरी दिल्ली में। इन मीटिंग में कर्मचारी संगठन के अधिकारी शामिल होते हैं। और आयोग के समक्ष अपनी मांगे रखते हैं। इन सबके बीच अब तक हुई दो मीटिंग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर जो मांग की गई है उसमें यह बात निकलकर सामने आई है कि इसे 3.5 से ऊपर रखा जाए।

कर्मचारी संगठन ने आठवें वेतन आयोग (8th CPC) 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। इसके अलावा कुछ जगह 3.88 की भी चर्चा है। आज हम आपको 3.88 के हिसाब से कैलकुलेशन करके समझाएंगे कि आखिर इस फिटमेंट फैक्टर से लेवल से लेकर लेवल 18 तक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ सकती है। आइए कैलकुलेशन के जरिए इसे समझने की कोशिश करते हैं।

अगर 3.88 हुआ फिटमेंट फैक्टर तो कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
ग्रेड    वर्तमान बेसिक पे (₹)    फिटमेंट फैक्टर = 3.88 ((₹)    कितनी बढ़ेगी सैलरी (₹)    नया बेसिक पे (₹)
लेवल 1    18,000    69,840    51,840    69,840
लेवल 2    19,900    77,212    57,312    77,212
लेवल 3    21,700    84,196    62,496    84,196
लेवल 4    25,500    98,940    73,440    98,940
लेवल 5    29,200    113,296    84,096    113,296
लेवल 6    35,400    137,352    101,952    137,352
लेवल 7    44,900    174,212    129,312    174,212
लेवल 8    47,600    184,688    137,088    184,688
लेवल 9    53,100    206,028    152,928    206,028
लेवल 10    56,100    217,668    161,568    217,668
लेवल 11    67,700    262,676    194,976    262,676
लेवल 12    78,800    305,744    226,944    305,744
लेवल 13    118,500    459,780    341,280    459,780
लेवल 13    131,100    508,668    377,568    508,668
लेवल 14    144,200    559,496    415,296    559,496
लेवल 15    182,200    706,936    524,736    706,936
लेवल 16    205,400    796,952    591,552    796,952
लेवल 17    225,000    873,000    648,000    873,000
लेवल 18    250,000    970,000    720,000    970,000

कब और कहाँ- 8th Pay Commission पर अगली चर्चा?
8वें वेतन आयोग के तहत चर्चाओं का पहला दौर अब समाप्त हो गया। इसमें पहली बैठक देहरादून तो दूसरी दिल्ली में हुई। अब 8th Pay Commission आउटरीच के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है।

8वें वेतन आयोग ने 18-19 मई को हैदराबाद, 1 जून से 4 जून तक श्रीनगर और 8 जून, 2026 को लद्दाख के दौरे निर्धारित किए हैं। इसके तहत, हितधारकों से कहा गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने ज्ञापन प्रस्तुत करें और बैठकों का अनुरोध करें।