Big Breaking: Zomato हुआ Eternal, नाम बदलने से ग्राहकों पर होगा ये असर!
Zomato Name Change:Zomato का नाम बदलकर Eternal कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से इसकी मंजूरी भी दे दी गई है। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों किया गया है.

Zomato Name Change, Haryana Update : देश की मशहूर फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपना नाम बदलने का फैसला किया है, जिसे मंजूरी भी मिल गई है। जोमैटो का नाम बदलकर इटरनल कर दिया गया है। यह जानकारी कंपनी ने गुरुवार 6 फरवरी को बीएसई को एक नियामक फाइलिंग में दी है।
सिर्फ पैरेंट कंपनी का नाम बदला गया है-
दरअसल, जोमैटो के बोर्ड ने नाम बदलने को मंजूरी दे दी है। कंपनी का नया नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड करने का फैसला किया गया है। फिलहाल बोर्ड बदले गए नाम पर शेयरहोल्डर की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। हालांकि, यह जानना बेहद जरूरी है कि जोमैटो ऐप का नाम बदलने की बजाय सिर्फ पैरेंट कंपनी का नाम बदला गया है।
जानिए क्यों बदला गया नाम?
जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कंपनी का नाम बदलने को लेकर कहा कि कंपनी का नाम बदलने पर लंबे समय से विचार चल रहा था। जब से ब्लिंकिट को खरीदा गया था, तब से कंपनी को जोमैटो की जगह इटरनल कहा जाता था। रीब्रांडिंग के चलते यह फैसला लिया गया है। इसका मकसद कंपनी और ऐप में अंतर करना है। ऐसे में रीबॉन्डिंग सिर्फ पैरेंट कंपनी की होगी। उन्होंने यह भी बताया कि जोमैटो की स्थापना के समय यह सोचा गया था कि अगर भविष्य में कोई और प्रोडक्ट महत्वपूर्ण हुआ तो कंपनी का नाम सार्वजनिक तौर पर इटरनल रखने का विचार था। ऐसे में ब्लिंकिट की सफलता के साथ हम उस मुकाम पर पहुंच गए हैं।
ग्राहक पर क्या होगा असर?
सीईओ दीपिंदर गोयल ने यह भी बताया कि इटरनल सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि यह एक मिशन स्टेटमेंट है। इस शब्द का मतलब है कि कंपनी का अस्तित्व सिर्फ वर्तमान में ही नहीं बल्कि भविष्य में भी बना रहेगा। अगर जोमैटो और ब्लिंकिट की बात करें तो ये पहले की तरह ही चलते रहेंगे। नाम बदलने से ग्राहक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि जोमैटो की शुरुआत 17 साल पहले 2007 में फूडीबे नाम से हुई थी।