logo

यूपी में मौसम लेगा करवट

Mausam Today Update:उत्तर प्रदेश में गर्मी के तेवर बदले हुए हैं। चिलचिलती धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है।
 
यूपी में मौसम लेगा करवट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में बुधवार से ही मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। प्रदेश में 8 मई से लेकर 11 मई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग 40 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. तो इसी के साथ बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने सकती है.

जानिये लखनऊ में कहां तक पहुंचा तापमान- 

राजधानी लखनऊ में सोमवार को 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

यूपी के इन जिलों में बरसेंगे बादल- 

यूपी के में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान लखनऊ, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खैरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना है.