Haryana Weather: IMD ने जारी किया अलर्ट! हरियाणा के इन जिलों में मौसम बदलेगा अपने मिजाज

Haryana Weather Update Today (Haryana Update) : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी के बीच एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम में आए बदलाव के बीच सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में भी गिरावट आई है। विभाग ने हरियाणा के 7 जिलों में शीतलहर और 6 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड-
पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण हरियाणा के कई जगहों पर सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों का तापमान 5 डिग्री के करीब भी पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर 31 जनवरी तक हल्की गति से शुष्क और उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
इसे देखते हुए प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर पाला पड़ने की भी संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह-सुबह और देर रात को कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। लेकिन फरवरी के पहले सप्ताह में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना से प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
इन जिलों के लिए अलर्ट -
मौसम विज्ञानियों ने हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के लिए पीले कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जबकि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।