Weather Update: हरियाणा समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, येलो अलर्ट जारी
Weather Update: देश भर में लगातार मौसम बदल रहा है। कभी तेज बारिश हो रही है, तो कभी लू चलने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश और ...

Weather Update: देश भर में लगातार मौसम बदल रहा है। कभी तेज बारिश हो रही है, तो कभी लू चलने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश और लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज हरियाणा, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। आज यानी रविवार को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में गर्म और शुष्क मौसम रहने की भी संभावना है।
IMD ने कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम और अन्य क्षेत्रों में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ तूफान की चेतावनी भी जारी की है।
दिल्ली मौसम पूर्वानुमान
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज लू चलने की संभावना नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसी दौरान 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं आज का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।