logo

Weather Update: दिल्ली-NCR में इस हफ्ते होगी भयंकर गर्मी

Delhi Weather News:मौसम का बदला मिजाज. सुबह और शाम की ठंड लगभग खत्म हो गई है। साफ आसमान और तेज धूप के बीच, सप्ताहांत में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

 
Weather Update: दिल्ली-NCR में इस हफ्ते होगी भयंकर गर्मी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस और सामान्य से चार डिग्री कम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 93 से 25 प्रतिशत के बीच रहा। पीतमपुरा दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उधर, दिल्ली की हवा फिलहाल स्वच्छ श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का AQI 199 दर्ज किया गया। एनसीआर में फरीदाबाद में 196, गाजियाबाद में 133, ग्रेटर नोएडा में 202 और नोएडा में 147 एयर इंडेक्स दर्ज किया गया।

ग्रेटर नोएडा में वायु सूचकांक "खराब" श्रेणी में था जबकि अन्य सभी स्थानों पर "मध्यम" श्रेणी में दर्ज किया गया। फिलहाल यही स्थिति रहने की संभावना है.