logo

दिल्ली में मौसम ने ली करवट

Delhi NCR Weather News:दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Ka Mausam) में तेज गर्मी पड़ने की शुरुआत हो चुकी है।  तेज गर्मी के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी।
 
दिल्ली में मौसम ने ली करवट

Haryana Update: दिल्ली (weather update) में सोमवार की सुबह खुशनुमा मौसम के साथ हुई। जिसके बाद दोपहर में समय बढ़ने के साथ ही धूप में तेजी आई। हालांकि तेज हवाओं के चलने के कारण इस दिन तापमान में कमी देखने को मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज हुआ। 

इस दिन हवा में नमी का स्तर 30 से 90 फीसदी रहा। आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहने का अनुमान है।


नोएडा में आज तेज हवाओं के चलते की संभावना है, आज यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। नोएडा में भी 3 अप्रैल को बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। गाजियाबाद में भी मौसम का ऐसा ही हाल रहने वाला है।
यहां आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। वहीं फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इन शहरों में भी आज तेज हवाओं के चलने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

click here to join our whatsapp group