logo

Delhi Weather News: दिल्ली में तापमान में बदलाव, बारिश और तूफान के अलर्ट

Delhi Weather News: मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है, बागपत, मेरठ-मथुरा में लू का अलर्ट। जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल।

 
Delhi Rain

Haryana Update, Weather In Delhi: आज दिल्ली में तापमान में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। न्यूनतम तापमान कल के तापमान 20 डिग्री से बढ़कर 24 डिग्री पहुंच गया है। अधिकतम तापमान भी 39 से 40 डिग्री के आसार हैं। हालांकि, आज बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट है। इसके पीछे पश्चिमी हिमालय पर ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का आगमन है, जिससे दिल्ली और प्रायः उसके आसपास कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं की संभावना है।

नोएडा-गाजियाबाद में मौसम का हाल

नोएडा-गाजियाबाद क्षेत्र में चमकीली धूप के बीच हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री बढ़कर 24 डिग्री पहुंच गया है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार रह सकता है।

बागपत के मौसम में बदलाव

बागपत में भी कुछ इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना है। यहां आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें हो सकती हैं। न्यूनतम तापमान में आज 4 प्वाइंट की बढ़त दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान एक प्वाइंट गिरकर 38 डिग्री रह सकता है।

मेरठ-मथुरा में हीटवेव का अलर्ट

मेरठ में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 4 प्वाइंट बढ़कर 24 डिग्री पहुंच गया है। मथुरा में भी हीटवेव का अलर्ट है, जिससे यहां अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

बारिश और तूफान के आसार: अलर्ट

अलीगढ़, बुलंदशहर, और अमरोहा में भी आज बारिश और तूफान के संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री के बीच रह सकता है। यहाँ पर लोगों को धुप से बचाव के लिए चेतावनी दी गई है और कहा गया है की दिन में धुप में कम से कम निकले। लोगों को गर्मी से ज़्यादा से ज़्यादा बचाव करने की कोशिश करनी चाहिए। 

click here to join our whatsapp group