logo

Weather News : अप्रैल के पहले हफ्ते भारत में रहेगा ऐसा मौसम

अप्रैल शुरू हुई होने वाला है इसी को लेकर मौसम विभाग ने अपनी जानकारी शेयर की है मौसम विभाग ने अप्रैल के पहले हफ्ते की जानकारी बताई है जाने मौसम की पूरी डिटेल
 
Weather News : अप्रैल के पहले हफ्ते भारत में रहेगा ऐसा मौसम

Haryana Update : भारत Mausam विज्ञान विभाग ने शनिवार को अपने Mausam पूर्वानुमान में कहा कि April की शुरुआत में देश के कुछ राज्यों में जहां हीटवेव की संभावना है तो वहीं कुछ राज्यों में बरसात हो सकती है। विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मध्यम से गंभीर Tufan की गतिविधि जारी रहने की उम्मीद है।

इस बीच, पूर्वोत्तर भारत में 1 अप्रैल, 2024 तक भारी बरसात और Tufan का अनुमान है तो वहीं तेलंगाना में एक और दो अप्रैल, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है। इसके साथ ही रायलसीमा में 1 से 4 अप्रैल, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी 2 से 4 अप्रैल, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है।

जलपाईगुड़ी में Tufan का कहर
जलपाईगुड़ी में रविवार को आए Tufan ने तबाही मचाई है। मात्र  15 मिनट की Tufan ने कई घरों को तहस -नहस कर दिया है। Tufan की वजह से कम से कम चार लोगों की मौत खबर है और  कम से कम 50 लोग घायल हो गये हैं। इस घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है।  उन्होंने प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया और साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मृतकों और घायलों के परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार मुआवजा देने की व्यवस्था की जायेगी।

कहीं चलेगी लू तो कहीं होगी भारी बारिश

Mausam विभाग ने बताया है कि मध्य भारत में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है, जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात की भविष्यवाणी की गई है। IMD ने ओडिशा और बिहार के लिए आंधी-Tufan के साथ बरसात की चेतावनी जारी की है।

Mausam विभाग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, अगले 3 से 5 दिनों तक मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में लू की स्थिति रहने का अनुमान है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम Tempreature में 2-4 Degree सेल्सियस की कमी होने की उम्मीद है, इसके बाद Tempreature में 2 से 3 Degree सेल्सियस की वृद्धि होगी।

विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में बीच पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम Tempreature में 2 से 3 Degree सेल्सियस की वृद्धि होगी, उसके बाद Mausam में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा, अगले पांच दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अधिकतम Tempreature में 2 से 3 Degree सेल्सियस की समान वृद्धि का अनुमान है। 

31 March से 3 April तक विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। इनमें 31 March से 1 April के दौरान मध्य प्रदेश और विदर्भ, 31 March को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 31 March से 3 April तक तेलंगाना और रायलसीमा में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। 

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

इसके अतिरिक्त, April तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात की स्थिति का अनुमान है। इसके अलावा, 3 April तक तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में गर्म और आर्द्र Mausam का अनुमान है।

आईएमडी (IMD) ने संकेत दिया है कि अगले 4 से 5 दिन में ओडिशा के कई इलाकों में अधिकतम Tempreature 38 से 40 Degree सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, तो वहीं तटीय जिलों में Tempreature 36 से 38 Degree सेल्सियस तक रह सकता है। Mausam विभाग का कहना है कि 3 April 2024 से अगले पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है।

click here to join our whatsapp group