logo

Weather Live: हिसार मे तेज आँधी, अगले 3 घंटों मे होगी हरियाणा के इन जिलों मे बारिश

मौसम विभाग ने हिसार समेत हरियाणा के कई जिलों मे आज आँधी बारिश का अलर्ट जारी किया था। प्रदेश में आज रात से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

 
Weather in hisar, haryana

Haryana Weather Alert: इन दिनों जहां अत्यधिक गर्मी मे हरियाणा में लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन वीरवार की सुबह लोगों के लिए राहत की सांस लेकर आई है। बता दें, मौसम विभाग ने हरियाणासियों के लिए एक गुड न्यूज दी है। मौसम विभाग ने हिसार समेत हरियाणा के कई जिलों मे आज आँधी बारिश का अलर्ट जारी किया था। प्रदेश में आज रात से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

हिसार मे आज कैसा है मौसम Hisar Weather Today

20 जून सुबह से ही हिसार मे तेज रफ्तार आँधी चल रही है। आसमान मे बादल छाए हैं। मौसम सुहावना हो गया है। IMD की भविष्यवाणी सही साबित होती दिख रही है। बता दें, हिसार वैदर के अनुसार आज वीरवार के दिन मौसम विभाग ने आँधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

20 जून को हरियाणा के इन जिलों मे होगी बारिश

आज 20 जून से हरियाणा के जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। चंडीगढ़ से जारी मौसम विभाग के अनुसार 20 जून को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश की संभावना बन गई है।

इसके अलावा 20 जून को हरियाणा के अधिकांश हिस्सों और जिलों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत जरूर मिलेगी। वहीं जींद में 20 जून को आँधी और बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार हरियाणा प्रदेश में प्री- मानसून की बारिश होगी। हालांकि अभी मानसून के लिए लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 27 जून तक हरियाणा में मानसून दस्तक दे सकता है।

click here to join our whatsapp group