logo

UP News: योगी सरकार ने दिया आदेश, इन इलाकों में बनेंगे 2 नए Expressway!

UP Today News: एक लिंक एक्सप्रेस-वे बनाकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ना चाहिए। यह परियोजना सभी एक्सप्रेस-वे को आपस में जोड़ देगी।

 
UP Today News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपको बता दें, की विभिन्न राजमार्गों की समीक्षा करते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में दो नए राजमार्ग बनाने की योजना बनाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने विशेष बैठक में फर्रूखाबाद को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ने का प्रस्ताव बनाने का भी आदेश दिया।

उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश को साढ़े छह वर्ष में को एक्सप्रेस-वे राज्य का दर्जा मिला है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बाद गंगा एक्सप्रेसवे, बलिया लिंक और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जारी अनुरक्षण कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए, जिससे राइडिंग की गुणवत्ता सुधारी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लिंक एक्सप्रेस-वे बनाकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ना चाहिए। यह परियोजना सभी एक्सप्रेस-वे को आपस में जोड़ देगी। लगभग 60 किलोमीटर लंबे इस लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए एक व्यापक कार्ययोजना बनाने और प्रस्तुत करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को सौर एक्सप्रेस-वे में बदलने की प्रक्रिया को तेज करने की मांग की। इसी तरह, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उत्तरी स्लोप पर पौधरोपण और दक्षिणी स्लोप पर सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की गई।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का बजट पेश किया गया है। प्रारंभिक अध्ययन से पता चलता है कि चार लेन (6 लेन तक विस्तारित) चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे लगभग 14 किमी का होगा। इसके लिए विकासकर्ता को जल्द चुनने का आदेश दिया गया था। उन्होंने पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गंगा, आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस के दोनों ओर औद्योगिक क्षेत्रों का विकास तेज करने का अनुरोध किया। 11 औद्योगिक गलियारे गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे, 6 बुंदेलखंड में, 5 आगरा-लखनऊ में, 5 पूर्वांचल में और 2 गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे में बनाए जाएंगे।

मेरठ-प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे को दिसंबर 2024 तक खुला रहने का आदेश दिया गया है। ताकि कुंभ 2025 में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को गंगा एक्सप्रेसवे का लाभ मिल सके। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रगति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह गोरखपुर, संतकबीर नगर आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर को एक शानदार कनेक्टिविटी पुल बनेगा। घाघरा नदी पर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का एक महत्वपूर्ण पुल बनकर तैयार हो गया है।