logo

Indian Railway: हरियाणा के ये रेलवे स्टेशन होंगे अपग्रेड, बजट हुआ पास!

Indian Railway: हरियाणा को रेल बजट में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल बजट 2025 में हरियाणा को करोड़ों रुपये आवंटित किए जाने का खुलासा किया है।
 
हरियाणा के ये रेलवे स्टेशन होंगे अपग्रेड
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indian Railway, Haryana Update : हरियाणा को रेल बजट में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल बजट 2025 में हरियाणा को करोड़ों रुपये आवंटित किए जाने का खुलासा किया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेल बजट में हरियाणा राज्य को करीब 3500 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। रेल मंत्री ने कहा कि 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत हरियाणा राज्य के 34 स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा और इसके लिए केंद्र सरकार हरियाणा में 1149 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

इन स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड-
केंद्र सरकार हरियाणा राज्य के 34 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार रेल बजट में हरियाणा के भिवानी जंक्शन, नरवाना जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, जींद जंक्शन, पानीपत जंक्शन, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा। 

Railway News : Delhi से Jammu तक की नई रेलवे लाइन बनने से, हरियाणा के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

इसके अलावा भट्ट, अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, चरखी दादरी, फरीदाबाद, हिसार, होडल, कालांवाली, फरीदाबाद न्यू टाउन, गोहाना, गुरुग्राम, हांसी, कालका, करनाल, कोसली, लोहारू, पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा रेलवे स्टेशन, महेंद्रगढ़, मंडी आदमपुर रेलवे स्टेशन, मंडी डबवाली, नारनौल, सोनीपत, यमुनानगर, जगाधरी और पलवल सहित राज्य के 34 रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा।