logo

भारत में ये हैं सबसे लंबे National Highway

National Highway: इस हाईवे की लम्बाई लगभग 2,040 किलोमीटर है। यह हाईवे उत्तराखंड, उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश से होकर गुज़रता है।

 
भारत में ये हैं सबसे लंबे National Highway

Haryana Update, National Highway: देश में राज्यों और जिलों को जोड़ने के लिए सरकार द्वारा हाईवे बनाये जाते हैं। लेकिन लोगों को ये ही नहीं पता होता हमारे देश में कितने सबसे लम्बे हाईवे हैं। इसलिए आज हम आपको अपने भारत के 10 ऐसे लम्बे हाइवेज के बारे में बताते हैं जो एक दूसरे राज्यों को आपस में जोड़ते हैं।

सबसे लम्बा हाईवे  एनएच- 44 (7) है जो अकेला 21 जिलों को आपस में जोड़ता है। आपको शायद नहीं पता है कि भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का जाल बुना हुआ है। जो देश के लगभग हर बड़े शहर को जोड़ती है। यह हाईवे न सिर्फ बड़े शहरों को बल्कि ये सड़कें देश की लंबाई-चौड़ाई को भी जोड़ती हैं।

इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 66 लाख किलोमीटर है। इसमें राजमार्गो की लंबाई भारत के सड़कों का मात्र 2 फीसदी है, लेकिन यह कुल यातायात का लगभग 40 फीसदी भार उठाते है।

वहीं सड़क नेटवर्क देश के सभी सामानों का 64.5 प्रतिशत और भारत के कुल यात्री यातायात का 90 प्रतिशत भार उठाता है। इन राजमार्गों की पहचान आसान बनाने के लिए उन्हें नम्बर दिये गए हैं। ज्यादातर राष्ट्रीय राजमार्ग का रखरखाव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करती है।
 
1. एनएच- 44 (7)

यह लगभग 3,745 किलोमीटर लंबा एनएच 44 को पहले एनएच 7 के नाम से जाना जाता था। यह देश का सबसे बड़ा हाईवे है। यह हाईवे देश के लगभग 21 प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ता है। 

यह हाईवे तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू एंड कश्मीर के श्रीनगर में खत्‍म होता है। यह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर गुजरता है।

2. एनएच- 27

यह लगभग 3,507 किलोमीटर लंबा एनएच 27 देश का दूसरा सबसे बड़ा हाईवे है। यह हाईवे लगभग 7 राज्यों और लगभग 27 शहरों से होकर गुजरता है। यह गुजरात के पोरबंदर से शुरू होकर असम के सिलचुर में समाप्‍त होती है।

 यह गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम को जोड़ता है।

3. एनएच-48

वहीं देश के तीसरा सबसे बड़ा नेशनल हाईवे का खिताब एनएच-48 के पास है। इस हाईवे की कुल लम्बाई लगभग 2,807 किलोमीटर है।

यह भारत की राजधानी दिल्ली से शुरू होकर दक्षिण भारत के चेन्नई में जाकर समाप्‍त होमी है। 

यह हरियरणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु आदि राज्य से होकर गुज़रता है।

4. एनएच-52

देश का चौथा सबसे लंबा हाईवे एनएच-52 है। यह करीब 2,317 किलोमीटर लंबा है। इस हाईवे को इससे पहले एनएच-17 के नाम से जाना जाता था।

 लेकिन, अब एनएच-52 है। यह पंजाब के संगुरु से शुरू होकर अंकोला होते हुए कर्नाटक तक जाती है।

5. एनएच-30

देश के सबसे बड़े हाईवे में पांचवें स्थान पर एनएच-30 है। इसे पहले एनएच- 221 के नाम से जाना जाता था। 

इस हाईवे की लम्बाई लगभग 2,040 किलोमीटर है। यह हाईवे उत्तराखंड, उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश से होकर गुज़रता है।

6. एनएच-6

वहीं लगभग 1,873 किलोमीटर लम्बा एनएच-6 देश का छठां सबसे लंबा नेशनल हाईवे है।

 यह हाईवे जोराबाट, मेघालय, मिजोरम, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, झारखण्ड आदि शहरों और राज्यों को जोड़ने का काम करता है।

7. एनएच-53

देश के सबसे लंबे हाईवे की लिस्‍ट में सातवें नंबर पर एनएच-53 है। इस हाईवे की कुल लम्बाई लगभग 1,949 किलोमीटर है।

 यह गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आदि शहरों को आपस में जोड़ने का काम करता है। इसे पहले एनएच-46 के नाम जाना जाता था।

8. एनएच-16

आबादी के हिसाब से देश के 10 सबसे बड़े शहरों में से 4 को जोड़ने वाले एनएच-16 पहले एनएच-5 के नाम से जाना जाता था। यह देश का आठवां सबसे बड़ा हाईवे है। इस हाईवे की कुल लम्बाई लगभग 1,711 किलोमीटर है।

 यह पूर्वी तट पश्चिम बंगाल से चेन्नई और तमिलनाडु को जोड़ने का काम करता है। जिसके बीच में मुंबई, पुणे, बेंगलुरू और चेन्‍नई जैसे शहर आते हैं।

9. एनएच- 66

वहीं पनवेल से कन्‍याकुमारी को जोड़ने वाले एनएच-66 देश का नौवां सबसे लंबा हाईवे है। इसकी लंबाई लगभग 1,622 किलोमीटर है। हालांकि, इससे पहले इसे एनएच-17 के नाम से भी जाना जाता था। 

यह हाईवे अन्य कई सड़कों के मुकाबले अधिक दर्शनीय है। यह हाईवे महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल से गुजरता है।

10. एनएच-19

इस लिस्‍ट में 10वें और आखिरी नंबर पर एनएच-19 स्थित है। इस हाईवे की कुल लम्बाई लगभग 1,435 किलोमीटर है। 

यह दिल्ली और कोलकाता को मुख्य रूप से जोड़ने का काम करता है। इसे पहले एनएच-20 के नाम से भी जाना जाता था।

click here to join our whatsapp group