यूपी में इस दिन होगी बारिश

Haryana Update: पूर्वी यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। गुरुवार को गर्मी से कुछ राहत मिली थी लेकिन शुक्रवार को मौसम ने फिर यू-टर्न ले लिया। दिन के तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज हुआ। इससे अधिकतम तापमान एक बार फिर सामान्य से अधिक हो गया। हालांकि इस बीच नम हवा के चलते रात का पारा लुढ़क गया।
शुक्रवार को सुबह से आसमान साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर और तल्ख हो गए और अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। उधर, पहाड़ों से आ रही नम हवा के कारण पिछले 48 घंटे में रात के पारे में और गिरावट हुई है।
ताजनगरी में गर्मी में दोबारा तेजी आई है। तापमान फिर 40 डिग्री के पार हो गया है। साथ में दोपहर को गर्म हवाएं भी चल रही हैं। हालांकि अभी रात में गनीमत है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आठ मई तक आसमान साफ रहने के आसार हैं। इन दिनों अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। नौ मई को मौसम में बदलाव के संकेत हैं।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य के करीब था। इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से कुछ नीचे रह सकता है। बादल के टुकड़े आसमान में मौजूद रहेंगे।