Haryana Weather: IMD का अलर्ट जारी! इस दिन से हरियाणा में होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather (Haryana Update) : हरियाणा में मौसम बहुत जल्द बदलने वाला है और झमाझम बारिश होने वाली है। हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। सुबह और शाम को ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन दोपहर होते ही तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। एक सप्ताह पहले तक जहां अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच था, वहीं अब 22 से 23 डिग्री तक पहुंच गया है।
तापमान बढ़ा -
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कमजोर पड़ने से शीतलहर और कोहरा दोनों गायब हो गए हैं। इसके चलते दिन में तापमान बढ़ा है, जबकि रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
28 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम -
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 28 जनवरी तक हल्की गति से चलने वाली उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही सुबह और देर रात को कुछ स्थानों पर कोहरा छाने की भी संभावना है। फिलहाल एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल गया है।
इसके चलते मैदानी इलाकों खासकर हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश हुई। लेकिन अब मौसम शुष्क रहेगा। 28 जनवरी के बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। 29 जनवरी तक एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।