logo

Aaj Ka Mausam: IMD ने जारी किया अलर्ट! हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में होगी जमकर बारिश

Aaj Ka Mausam : देशभर में एक बार फिर शीतलहर का दौर शुरू होने जा रहा है। फरवरी की शुरुआत में पहाड़ों पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा और फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
 
हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में होगी जमकर बारिश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aaj Ka Mausam (Haryana Update) : देशभर में एक बार फिर शीतलहर का दौर शुरू होने जा रहा है। फरवरी की शुरुआत में पहाड़ों पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा और फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 2 पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होगी। दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और दिन में तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। 2 पश्चिमी विक्षोभ लगातार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेंगे। एक पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी और दूसरा 1 फरवरी से सक्रिय होगा। इनके प्रभाव से 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

शीत लहर की चेतावनी जारी-
आईएमडी ने शीत लहर की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में शीतलहर की स्थिति रही उत्तर-पश्चिम भारत और उससे सटे उत्तराखंड के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस है, जबकि मध्य भारत, पूर्वी और पश्चिमी भारत में तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच है।

जानिए कहां कितना रहेगा तापमान?
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य-पूर्वी भारत में भी पारे में बदलाव नहीं होगा और अगले 4-5 दिनों में पश्चिम भारत में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

घने कोहरे का अलर्ट जारी-
उत्तर प्रदेश, बिहार में 31 जनवरी तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, उत्तराखंड, असम मेघालय में 28 जनवरी को, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 29 जनवरी तक, ओडिशा में 30 जनवरी तक, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 28-31 जनवरी के बीच।

दिल्ली एनसीआर में छाएंगे बादल-
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहा। हालांकि दिन में 12-14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं। 28 से 30 जनवरी तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकांश जगहों पर सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।