Haryana Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! इस दिन से हरियाणा में होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather (Haryana Update) : हरियाणा में मौसम कब बदलेगा, आइए जानते हैं मौसम विशेषज्ञों की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है। हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। धूप खिलने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 28 जनवरी तक हल्की गति से चलने वाली उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है।
इसके साथ ही सुबह और देर रात को कोहरा छाने की भी संभावना है। 28 जनवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। 29 जनवरी तक एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग खराब मौसम की आगामी स्थिति को बताने के लिए येलो अलर्ट जारी करता है। यह एक तरह की खतरे की घंटी है। यह जस्ट वॉच का संकेत है, यानी मौजूदा स्थिति में बेशक कोई खतरा नहीं है, लेकिन खतरनाक मौसम की स्थिति कभी भी आपके सामने आ सकती है, इसके लिए तैयार रहें।
इन जिलों में अलर्ट-
मौसम विभाग ने 11 जिलों - करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट जारी किया है। शेष 11 जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. मौसम विभाग ने 27 जनवरी के लिए फिर येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को फिर सिर्फ 11 जिलों के लिए अलर्ट है. इनमें करनाल,पानीपत,सोनीपत,हिसार,भिवानी,चरखी दादरी,झज्जर,रेवाड़ी,महेंद्रगढ़,मेवात और पलवल शामिल हैं।