logo

Sabse Mehnga Bhaisa: ये है सबसे महंगा भैंसा, कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश, काजू-बादाम समेत इन चीजों को खाकर हुआ बडा

Pushkar Mela 2023: आपको बता दें, की हर महीने अनमोल की खुराक सहित 2.50 से 3 लाख रुपये खर्च होते हैं। वह रोजाना पांच लीटर दूध, एक किलो काजू-बादाम, छोले, सोयाबीन और एक किलो घी खाता है। दो लोग हमेशा अनमोल के साथ रहते हैं, जिन्हें अलग से भुगतान किया जाता हैं, जानिए पूरी डिटेल। 

 
Sabse Mehnga Bhaisa

Haryana Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की 11 करोड़ रुपये के भैंसा के बारे में आपने सुना हैं, अगर नहीं, तो मिलिए अनमोल से, जो हर किसी को हैरान करता है। अनमोल राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में एक प्रमुख आकर्षण है। यह भैंसा हरियाणा के सिरसा से आया है और इसके मालिक हरविंदर सिंह ने इसकी कीमत 11 करोड़ रुपये बताई हैं।

हरियाणा का भैंसा ‘शहंशाह’ एक साल में कमाता है 1 करोड़ से भी ज्यादा, मालिक ने भैंसा कीमत बताई 25 करोड़

हरविंदर का दावा है कि आठ साल के अनमोल के ब्रीडिंग से अब तक 150 बच्चे हो चुके हैं। अनमोल मुर्रा नस्ल का ऊंचाई 5.8 फीट और वजन लगभग 1570 किलो है। पिछले वर्ष इसका वजन 1400 किलो था। उनका दावा है कि वे एक महीने में 8 लाख का अनमोल सीमन बेच देते हैं। यह सीमन से पैदा होने वाली भैंस 40 से 50 किलो वजन की होती हैं।

देखरेख पर मासिक 2.5 से 3.5 लाख रुपये खर्च 
हर महीने अनमोल की खुराक सहित 2.50 से 3 लाख रुपये खर्च होते हैं। वह रोजाना पांच लीटर दूध, एक किलो काजू-बादाम, छोले, सोयाबीन और एक किलो घी खाता है। दो लोग हमेशा अनमोल के साथ रहते हैं, जिन्हें अलग से भुगतान किया जाता हैं।

2022 में अनमोल की कीमत 2.30 करोड़ रुपये थी 
भैंसे के मालिक ने दावा किया कि अनमोल को 2022 में लाने पर उसकी कीमत 2.30 करोड़ रुपये थी। अनमोल इस बार 11 करोड़ रुपये का हैं।

ये पुष्कर मेले का महत्व हैं
मान्यता है कि पुष्कर में सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने कार्तिक मास की एकादशी से पूर्णिमा तक पांच दिनों तक यज्ञ किया था। इस दौरान 33 करोड़ देवता भी थे। इसलिए पुष्कर में कार्तिक मास की एकादशी से पूर्णिमा तक पांच दिनों का खास महत्व है। माना जाता है कि इस माह में सभी देवताओं का पुष्कर में निवास होता है। मान्यताओं के आधार पर पुष्कर मेला लगता है। पुराने समय में श्रद्धालु संसाधनों की कमी के कारण पशुओं को भी लाते थे। धीरे-धीरे वह पशु मेला बन गया।

Most Expensive Buffalo: हरियाणा के किसान के पास है दुनिया का सबसे महंगा भैंसा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

click here to join our whatsapp group