logo

Retirement Age को लेकर सरकार ने सुनाया अंतिम फैसला !

Retirement Age : केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र पर बड़ा अपडेट जारी किया है। जानें क्या कहा सरकार ने और सेवानिवृत्ति की आयु में होगा बदलाव या नहीं।
 
Retirement Age को लेकर सरकार ने सुनाया अंतिम फैसला !
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : कोई भी कर्मचारी अपनी सेवानिवृत्ति से पहले ही अपने फ्यूचर की प्लानिंग करके चलता है।  जब कोई भी कर्मचारी रिटायर होता है तो यह उसके लिए खुशी का पल होता है। रिटायरमेंट पर कर्मचारी को ग्रेच्युटि मिलती है और पेंशन का लाभ भी मिलता है। 

पोस्ट व विभाग के हिसाब से रिटायरमेंट
 

केंद्रीय और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए विभागों व पोस्ट के हिसाब से रिटायरमेंट की उम्र तय है। हाल ही में कर्मचारियों (Retirement Age Hike) के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र पर बड़ा अपडेट आया है। देश में राज्यों में भी कर्मचारियों की रिटायरमेंट अलग अलग उम्र में हो सकती है।  

  

कर्मचारियों की उम्र बहस का विषय
 

केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को लेकर आम तौर पर बहस होती रहती है। केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र के संबंध में जवाब आया है। कर्मचारियों की उम्र को लेकर सांसद तेजवीर सिंह ने संसद में सवाल किया था, जिसका जवाब आ गया है।


केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट (Centre govt employee Retirement age) के लिए केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 2021 उपलब्ध है। साथ ही अखिल भारतीय सेवा नियम 1958 भी मौजूद है। 

संसद में आया सरकार का जवाब
 

केंद्र सरकार की ओर से राज्यसभा में सवाल आया है। सरकार की ओर से लिखित में जवाब दिया गया है। जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र के कर्मचारी वीआरएस  (समय से पहले रिटायरमेंट) ले सकते हैं।


वीआरएस (VRS) लेने के कुछ नियम कायदे तय किए गए हैं। कर्मचारी के पास समय से पहले रिटायरमेंट लेने का यह प्रावधान अखिल भारतीय सेवा नियम 1958  और केंद्रीय सिविल सेवा (CCS) पेंशन नियम 2021 के प्रावधानों के अनुसार है।  

नहीं किया जा रहा ऐसा कोई विचार
 

सरकार की ओर से राज्यसभा में साफ जवाब आ गया है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया है कि कर्मचारियों के लिए जल्दी या फिर देर से सेवानिवृत्ति (Retirement) देनी की कोई प्लानिंग मौजूदा समय में नहीं है। आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसा कोई विचार नहीं चल रहा है। 

8th Pay Commission: इस महीने से बढ़ जाएगी न्यूनतम बेसिक सैलरी, कर्मचारियों में खुशी
ये किए गए सवाल

 

राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजवीर सिंह ने केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति से जुड़े दो महत्तवपूर्ण सवाल पूछे थे। सांसद तेजवीर सिंह ने पूछा कि क्या सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति समय से पहले करने को लेकर कोई योजना बना रही है। इसपर केंद्रीय कर्मिक राज्यमंत्री ने कहा कि अभी सरकार इस मामले में काई विचार नहीं कर रही है। 

दूसरा सवाल था कि क्या तय समय सीमा के बाद या यूं कहें कि देर से रिटायरमेंट (Retirement age) लेने के इच्छुक लोगों को लेकर सरकार की कोई नीति है। इसपर भी केंद्रीय मंत्री की ओर से नाम में जवाब आया है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट को लेकर सरकार की आगामी योजना का पता चलता है। 
 

ली जा सकती है वीआरएस
 

वहीं, कर्मचारियों के लिए समय से पहले रिटायमेंट लेने का भी मुद्दा है। इसपर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इसे लेकर सरकार की ओर से कोई निर्धारित योजना नहीं बनी है।

समय से पहले रिटायरमेंट लेने की इच्छा रखने वाले कर्मचारियों को पहले से जो मापदंड तय किए गए हैं उन्हें पूरा करना होगा। उसके बाद वह कभी भी वीआरएस ले सकते हैं। वीआरएस लेना किसी भी कर्मचारी की अपनी इच्छा पर निर्भर करता है।